IND vs AUS: बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला तो किस टीम को मिलेगा फाइनल खेलने का मौका

IND vs AUS: Steve Smith and Rohit Sharma
IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम लगातार तीन जीत के साथ मैदान पर उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है.
IND vs AUS: मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत ग्रुप चरण के अपने सभी तीन मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में उतरेगा. जबकि, ऑस्ट्रेलिया को अपने ग्रुप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में भारत को पिछले 14 साल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है. आईसीसी ने पहले सेमीफाइनल के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के लिए नहीं है रिजर्व डे
पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं होने के कारण अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो भारत को बड़ा फायदा होगा. सेमीफाइनल के मुकाबले रद्द होने की स्थिति में नेट रन रेट के आधार पर टीम को फाइनल में जगह दे दी जाती है. भारत का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है. ऐसे में मैच रद्द होने की स्थिति में भारत फाइनल में पहुंच जाएगा. भारत का नेट रन रेट +0.715 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +0.475 है.
Who's making the final of #ChampionsTrophy 2025? 🤔 pic.twitter.com/0Zh787YjhF
— ICC (@ICC) March 3, 2025
दूसरे सेमीफाइनल के लिए है रिजर्व डे
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान के लाहौर में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 5 मार्च को खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है. अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो वह मुकाबला दूसरे दिन खेला जाएगा. पाकिस्तान में बारिश की वजह से दो मुकाबले पहले भी रद्द किए जा चुके हैं. हालांकि पहले सेमीफाइनल के दिन दुबई में बारिश की आशंका नहीं है, इसलिए फैंस को एक शानदार मुकाबला देखने का मौका मिलेगा.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, एडम जम्पा.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:
Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




