आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद BCCI एक्शन में, ODI सीरीज खत्म होते ही लगेगी गंभीर-अय्यर की क्लास

गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने समीक्षा बैठक बुलाने का फैसला किया है. सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि 19 जुलाई को वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टीम के प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा होगी.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बोर्ड टीम के प्रदर्शन पर लगातार नजर बनाए हुए है, लेकिन इसे किसी बड़े संकट के रूप में नहीं देखा जा रहा है.
'खराब दौर हर टीम के साथ आता है'
पीटीआई से बातचीत में सैकिया ने कहा कि मौजूदा टी20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा होना असामान्य नहीं है और बोर्ड इसे टीम का एक खराब दौर मान रहा है. ऐसे में इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद बीसीसीआई के अधिकारी भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर से जवाब मांगा जाएगा.
ODI सीरीज के बाद होगी समीक्षा बैठक
सैकिया ने बताया कि 19 जुलाई को वनडे सीरीज समाप्त होने और टीम के भारत लौटने के बाद मुख्य सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम की कमजोरियों और खराब प्रदर्शन के कारणों पर चर्चा की जाएगी.
सुधार के उपायों पर होगा फोकस
BCCI सचिव ने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य केवल टीम के प्रदर्शन का आकलन करना और कमियों को दूर करने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा करना होगा. उन्होंने कहा कि बैठक में यह देखा जाएगा कि किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है और आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए क्या रणनीति अपनाई जानी चाहिए.
'प्रदर्शन के अलावा किसी और मुद्दे पर चर्चा नहीं'
सैकिया ने साफ शब्दों में कहा कि समीक्षा बैठक सिर्फ क्रिकेट और प्रदर्शन से जुड़े मुद्दों तक सीमित रहेगी. उन्होंने कहा, "बैठक में केवल टीम के प्रदर्शन और सुधार के उपायों पर चर्चा होगी. इसके अलावा किसी अन्य विषय पर कोई बातचीत नहीं की जाएगी."
वनडे सीरीज से वापसी की उम्मीद
सैकिया ने भरोसा जताया कि भारत वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेगा और टीम फिर से लय हासिल कर लेगी. उन्होंने कहा कि बोर्ड को उम्मीद है कि खिलाड़ी जल्द ही अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटेंगे. वनडे सीरीज 14 जुलाई से 19 जुलाई तक खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को मिला विम्बलडन के रॉयल बॉक्स का न्योता, सचिन-कोहली-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










