IND vs AUS: स्ट्रिक्ट कैप्टन! रोहित शर्मा ने बीच मैदान गेंदबाज को लगाई फटकार, देखें Video
Rohit Sharma
IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में आकाशदीप (Akashdeep) ने ऐसी वाइड गेंद फेंकी कि ऋषभ पंत को डाइव लगाकर गेंद को पकड़ना पड़ा. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी डांट लगाने में कोई देर नहीं की.
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट गाबा मैदान पर खेला जा रहा है. तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 405 रन से आगे खेलना शुरू किया और 40 रन जोड़कर 445 रन पर ऑलआउट हो गया. ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक बनाया. तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद सुबह आकाशदीप को कप्तान रोहित शर्मा से बुरी तरह डांट मिली, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों को काफी अनुशासित रखते हैं. इसी सीरीज में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में सरफराज खान ने विकेटकीपिंग करते हुए एक गेंद को छोड़ा था, जिसके बाद रोहित ने प्यार से ही सही लेकिन जोर का एक घूंसा उनकी पीठ पर दे मारा था. अब इस मैच में आकाशदीप ने तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉलिंग करते हुए इतनी बड़ी वाइड गेंद फेंकी कि ऋषभ पंत को डाइव मारकर गेंद को रोकना पड़ा. अमूमन टेस्ट क्रिकेट में वाइड, टी20 या ओडीआई के मुकाबले बड़ी होती है, लेकिन आकाशदीप ने एलेक्स कैरी को गेंदबाजी करते हुए काफी बाहर गेंद फेंक दी, जिसके बाद कप्तान रोहित नाखुश दिखे और आकाशदीप से कहा, “ अबे सिर में कुछ है?” जिसके बाद वे कुछ हिदायत देते भी नजर आए.
तीसरे दिन का हाल, भारत हुआ बेहाल
ऑस्ट्रेलियाई पारी में दूसरे दिन के अविजित एलेक्स कैरी ने आज अपना अर्द्धशतक पूरा किया. उनके साथ मिचेल स्टार्क ने भी 20 रन का योगदान दिया. स्टार्क के आउट होने के बाद नाथन लियोन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. आकाशदीप ने ही एलेक्स कैरी को आउट कर कंगारू पारी समाप्त की. जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए. मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट तो नीतीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने 1-1 विकेट झटके.
तीसरे दिन का खेल बारिश और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के नाम रहा. बारिश ने हर 20-25 मिनट पर रुक-रुक कर फुहार की तो गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके. भारत के शीर्ष क्रम को पहले मिचेल स्टार्क ने झकझोरा, उन्होंने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को आउट किया. उसके बाद जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को कैच आउट करवाया. चौथे नंबर पर ऋषभ पंत थोड़ा संभलते नजर आ रहे थे, कि पैट कमिंस ने उन्हें भी चलता कर दिया. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए हैं. क्रीज पर केएल राहुल (33 रन) और रोहित शर्मा (0) बैटिंग कर रहे है.
ओह Virat! फिर वही गलती, ललचाई गेंद पर विकेट फेंक हुए आउट, देखें Video
गाबा में विराट-शुभमन क्यों हुए फेल? ऑस्ट्रेलिया का ‘घमंड’ तोड़ने वाले पुजारा ने बताई असली वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










