Champions Trophy: अगर भारत पहुंचा फाइनल में और दुबई में हुआ मैच तो कब मिलेगा टिकट

Updated:
विज्ञापन

Indian Cricket Fans

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टिकट दरों की घोषणा कर दी है. लेकिन भारत अपने मैच दुबई में खेल रहा है. ऐसे में अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचता है तो टिकट कब उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन

Champions Trophy की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान में होनी है. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 1996 के विश्व कप के बाद से पाकिस्तान द्वारा आयोजित पहला ICC टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए पाकिस्तान को काफी मेहनत करनी पड़ी है. इसके शेड्यूल में एक महीने से भी अधिक का समय लग गया. पाकिस्तान के तीन मैदानों पर इन मैचों का आयोजन किया जाएगा. कल सोमवार को पीसीबी ने टिकट के दामों की घोषणा कर दी. लेकिन भारत को अपने मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलने हैं. ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को हम बता रहे हैं, कि अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची तो टिकट कब मिलेंगे.  

विज्ञापन

9 मार्च को होने वाले 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के टिकटों की बिक्री मैच से ठीक चार दिन पहले मिलेंगे. यानी 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल के बाद ही यह प्रक्रिया शुरू होगी. यह निर्णय भारत द्वारा टूर्नामेंट के मेजबान देश पाकिस्तान की यात्रा से इनकार के कारण लिया गया है. भारत के मैच दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाएंगे, जिससे आयोजन स्थल और टिकट बिक्री में बदलाव की आवश्यकता पड़ी है.

फाइनल के आयोजन स्थल का निर्णय पहले सेमीफाइनल के बाद होगा. यदि भारत ग्रुप ए (जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं) से क्वालीफाई करता है, तो वे दुबई में पहले सेमीफाइनल में खेलेंगे. अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो यह मुकाबला दुबई में आयोजित किया जाएगा. अन्य स्थिति में, फाइनल लाहौर में होगा. इस बदलाव के कारण फाइनल के लिए टिकट 4 मार्च को, पहले सेमीफाइनल के समापन के बाद ही उपलब्ध होंगे. प्रशंसकों को टिकट खरीदने के लिए केवल चार दिन का समय मिलेगा. इन टिकटों को खरीदने के लिए ICC की वेबसाइट पर जाना होगा, जिस पर टिकट का लिंक मिलेगा. आप अपनी सारी जरूरी डिटेल भर के टिकट घर बैठे रजिस्टर करवा सकते हैं.

पाकिस्तान में होने वाले मैचों की टिकट दर

वहीं पाकिस्तान में होने वाले मैचों के टिकट 28 जनवरी से दोपहर 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इनकी शुरुआती कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपये रखी गई है. जबकि कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले 10 मैचों सहित विभिन्न श्रेणियों में 1,500 पाकिस्तानी रुपए से अधिक प्रीमियम सीटिंग उपलब्ध होगी.

भारत में आयोजित 2023 विश्व कप के लिए भी टिकट संबंधी इसी तरह की समस्या थी. जहाँ अहमदाबाद में फाइनल से 10 दिन पहले 9 नवंबर को टिकटों का अंतिम सेट जारी किया गया था. भारत के अलावा अन्य टीमों के मैचों के लिए टिकटों का पहला बैच टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से 41 दिन पहले 25 अगस्त को ही बिक्री के लिए आय गया था. इस बीच, नॉकआउट मैचों को छोड़कर बाकी टिकटें 31 अगस्त से 3 सितंबर तक चार दिनों की अवधि में फैली हुई थीं.

मोहम्मद शमी की फिटनेस समस्या नहीं, लेकिन वापसी केवल गौतम गंभीर के हाथ में! जानिए कैसे?

पाकिस्तान में लाहौर, कराची और रावलपिंडी सभी मैचों की मेजबानी करेंगे. 50 ओवर का यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा, जिसमें पाकिस्तान घरेलू दर्शकों के सामने अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगा. 2017 में इंग्लैंड में आयोजित इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण उसने भारत को हराकर जीत दर्ज की थी. अब 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल एक बेहद रोमांचक और बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान का  मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा. आयोजन स्थल के अंतिम निर्णय से क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह चरम पर रहेगा.

घर की टीम और कोच के साथ प्रैक्टिस, रणजी ट्रॉफी में Virat Kohli बल्ले की सुस्ती दूर करने उतरेंगे!

बस एक मैच और फुर्र हो गए सितारे! रोहित, श्रेयस और यशस्वी अब नहीं खेलेंगे अगला रणजी ट्रॉफी मैच, क्या है कारण?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola