मोहम्मद शमी की फिटनेस समस्या नहीं, लेकिन वापसी केवल गौतम गंभीर के हाथ में! जानिए कैसे?
Mohammad Shami. Image: BCCI/X
IND vs ENG: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को भारतीय स्क्वॉड में लगभग 14 महीने बाद शामिल किया गया. लेकिन भारत की प्लेइंग इलेवन में उनको अब तक मौका नहीं मिल पाया है. भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने खुलासा करते हुए कहा है कि यह गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव पर ही निर्भर करेगा.
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की गई तो उसमें टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई. नवंबर 2023 के बाद चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे शमी ने अपनी वापसी के लिए पूरा जोर लगा दिया. इंडियन स्क्वॉड में शामिल होने से पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गेंद और बल्ले से खेल दिखाया. मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने एक ओवर में ही 34 गेंदों में 42 रन बनाए. लेकिन टीम में वापसी के बाद भी उन्हें अब तक टीम में मौका नहीं मिल पाया है. भारत के नवनियुक्त बल्लेबाजी कोच ने उनकी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच की पूर्व संध्या पर, भारत के नवनियुक्त बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने स्पष्ट किया कि शमी “फिट” हैं, साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि भारत शायद अगले महीने होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के करीब शमी को उतारने की योजना बना रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोटक ने कहा कि उन्हें कब खेलना है, यह फैसला भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर निर्भर करेगा.
शमी की फिटनेस समस्या नहीं
सितांशु कोटक ने कहा, “हां शमी फिट हैं. लेकिन उनके खेलने या न खेलने के बारे में कुछ, मैं जवाब देने वाला नहीं हूं. निश्चित रूप से एक योजना है और आने वाले मैचों और एकदिवसीय मैचों पर भी ध्यान दिया जा रहा है. इसलिए, यह कुछ ऐसा है जो कोच गौतम और जाहिर तौर पर सूर्या को करना है. लेकिन (उनकी) फिटनेस, निश्चित रूप से कोई समस्या नहीं है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे उनके भार को कैसे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.” शमी भारत के अगले दोनों सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम में भी रखा गया है. लेकिन वे केवल अभ्यास कर रहे हैं, टीम में आने का मौका अब तक नहीं मिला है.
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज में सबसे दिलचस्प बात मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी है, जो 2023 वनडे विश्व कप के बाद से मैदान से बाहर हैं. शमी से इस सीरीज के पहले मैच से ही खेलने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी गेंदबाजी सिर्फ भारतीय टीम के अभ्यास सत्र तक ही सीमित रही. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में पहले दो मैच जीतकर लीड ले ली है. दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच आज मंगलवार को राजकोट में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है, वहीं भारतीय टीम की घोषणा टॉस के समय ही की जाएगी.
IND vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड की प्लेइंग XI
1.बेन डकेट, 2.फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), 3.जोस बटलर (कप्तान), 4.हैरी ब्रुक, 5.लियाम लिविंगस्टोन, 6.जेमी स्मिथ, 7.जेमी ओवरटन, 8.ब्रायडन कार्स, 9.जोफ्रा आर्चर, 10.आदिल राशिद, 11.मार्क वुड.
IND vs ENG 3rd T20: भारत की संभावित XI
1.संजू सैमसन (विकेट कीपर), 2.अभिषेक शर्मा, 3.सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4.तिलक वर्मा, 5.हार्दिक पांड्या, 6.ध्रुव जुरेल, 7.वाशिंगटन सुंदर, 8.अक्षर पटेल, 9.रवि बिश्नोई/मोहम्मद शमी/हर्षित राणा, 10.अर्शदीप सिंह, 11.वरुण चक्रवर्ती
अन्य खिलाड़ी: शिवम दुबे, रमनदीप सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










