ICC World Cup : जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी सहित ये गेंदबाज इस बार विश्वकप में मचा सकते हैं धमाल

India’s Jasprit Bumrah celebrates the dismissal of England’s Jonny Bairstow during the first one day international cricket match between England and India at the Oval cricket ground in London, Tuesday, July 12, 2022. AP Photo/PTI(AP07_12_2022_000206B)
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लैफ्ट आर्म फास्ट बाॅलर हैं. 23 साल के अफरीदी पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के दामाद हैं. शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी पर पाकिस्तानी टीम को काफी भरोसा है और ये गेंदबाज किसी भी मैच को पाकिस्तान के पक्ष में करने का माद्दा रखता है.
ICC World Cup 2023 : आईसीसी विश्वकप 2023 की शुरुआत पांच अक्टूबर को होने वाली है. इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी दस टीम भारत पहुंच चुकी है. अभ्यास मैच शुरू हो चुका है और सभी टीमें एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए आमने-सामने हैं. सभी टीमों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन मैच जीतने के लिए बैटर और बाॅलर सभी को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. तभी कोई टीम विनर साबित होगी. आज हम उन पांच गेंदबाज की चर्चा यहां कर रहे हैं, जो अपनी-अपनी टीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं.

शाहीन अफरीदी : शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लैफ्ट आर्म फास्ट बाॅलर हैं. 23 साल के अफरीदी पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के दामाद हैं. शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी पर पाकिस्तानी टीम को काफी भरोसा है और ये गेंदबाज किसी भी मैच को पाकिस्तान के पक्ष में करने का माद्दा रखता है. शाहीन अफरीदी ने अपने एकदिवसीय मैचों के करियर में 44 मैच खेले हैं और 86 रन दिए हैं. इनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 35 रन देकर छह विकेट लेना है. इन्होंने अपने ओडीआई करियर में चार विकेट छह बार और पांच विकेट दो बार लिए हैं.

जसप्रीत बुमराह : भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर हर देश की नजर है. जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी के बल पर पूरे मैच का रिजल्ट बदल सकते हैं. बुमराह ने अपने करियर में 78 वन डे खेले हैं और 129 विकेट लिए हैं. इनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन है 19 रन देकर छह विकेट चटखाना. इन्होंने अपने करियर में पांच बार चार विकेट और दो बार पांच विकेट लिए हैं.

ट्रेंट बोल्ट : न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं ट्रेंट बोल्ट. ट्रेंट बोल्ट की गेंदबाजी आज भी बैटर्स में खौफ पैदा करती है. 34 वर्षीय ट्रेंट बोल्ट ने 104 मैच खेलकर 197 विकेट लिए हैं. इनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर सात विकेट है. इन्होंने 10 बार चार विकेट और छह बार पांच विकेट लिए हैं.

राशिद खान : राशिद खान अफगानिस्तान के 25 वर्षीय युवा गेंदबाज हैं. इनकी गेंदबाजी लेगब्रेक गुगली के लिए जानी जाती है. इन्होंने अपने करियर में 94 वनडे मैच खेले हैं और 172 विकेट लिए हैं. इन्होंने छह बार चार विकेट और चार बार पांच विकेट लिए हैं.

मार्क वुड : 34 वर्षीय अनुभवी इंग्लिश खिलाड़ी हैं मार्क वुड. ये राइट आर्म फास्ट गेंदबाज हैं. इन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में 59 मैच खेले हैं और 71 विकेट लिए हैं. इनके करियर का बेस्ट परफार्मेंस है 33 रन देकर चार विकेट. इन्होंने अबतक दो बार चार विकेट लिए हैं. वहीं टेस्ट करियर में इन्होंने 31 मैच खेलकर 104 विकेट लिए हैं.
Also Read: ICC World Cup : भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को, ये हैं दोनों टीम के गेमचेंजर खिलाड़ीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










