Champions Trophy: आतिफ असलम की आवाज में चैंपियंस ट्रॉफी का गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Champions Trophy Official Song

Champions Trophy: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आतिफ असलम की आवाज में आधिकारिक गाना रिलीज कर दिया है.

विज्ञापन

Champions Trophy: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आधिकारिक गाने को रिलीज कर दिया है. आईसीसी ने शुक्रवार को अपना नया गाना “जीतो बाजी खेल के” जारी किया, जिसमें पाकिस्तान के मशहूर गायक आतिफ असलम भी शामिल हैं. इस गाने का वीडियो आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है.

इस गाने का संगीत निर्माण अब्दुल्ला सिद्दीकी ने किया है, जबकि इसके बोल अदनान धूल और असफंदयार असद ने लिखे हैं. म्यूजिक वीडियो में पाकिस्तान की समृद्ध और रंगीन संस्कृति को दर्शाया गया है, जिसमें इसकी गलियों, बाजारों और स्टेडियमों को दिखाया गया है, जो वहां के लोगों के क्रिकेट प्रेम और जुनून को बखूबी दर्शाते हैं. खेल की भावना और उत्साह को समर्पित यह गाना अब विभिन्न वैश्विक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

आतिफ असलम ने गाने के रिलीज के बाद कहा, “मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है, और मेरा सपना हमेशा एक तेज गेंदबाज बनने का था. इस खेल के प्रति मेरे जुनून और समझ ने मुझे दर्शकों के उत्साह, जोश और एक प्रशंसक होने की भावना से जोड़ दिया है. मैं हमेशा मैचों का बेसब्री से इंतजार करता था, खासकर भारत-पाकिस्तान मुकाबलों का, जो भावनाओं और रोमांच से भरपूर होते हैं. यही वजह है कि आईसीसी मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक गीत का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं.”

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे. भारत अपने मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेल रहा है, जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में अपने मैच खेंलेगी. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी.

शेन वार्न के खिलाफ शतक, विश्वकप में टीम के अहम मैच से पहले इस्तीफा, चैंपियंस ट्रॉफी के इस रेफरी की दिलचस्प कहानी

AUS vs SL: बीच मैदान खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत, बल्लेबाज तीन बार बचते-बचते आखिरकार गिरा, Video

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola