ePaper

ICC RANKINGS: स्मृति से छिना नंबर 1 का ताज, हरमनप्रीत ने लगाई लंबी छलांग

Updated at : 29 Jul 2025 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
ICC RANKINGS: स्मृति से छिना नंबर 1 का ताज, हरमनप्रीत ने लगाई लंबी छलांग

ICC RANKINGS: आईसीसी ने 29 जुलाई को महिला वनडे रैंकिंग की ताजा सूची जारी की है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. ब्रंट ने भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को पछाड़ा है, जो पिछले 43 दिनों से नंबर 1 के ताज पर काबिज थीं

विज्ञापन

ICC RANKINGS: आईसीसी ने वनडे की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, इस महिला क्रिकेट की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने भारत के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसी प्रदर्शन के चलते ब्रंट को महिला वनडे रैंकिंग फायदा हुआ है. ब्रंट ने एक बार फिर से महिला वनडे रैंकिंग पहला स्थान हासिल कर लिया है. उन्होंने भारत के खिलाफ 3 मैचों में 160 रन बनाए थे. इससे पहले वह साल 2023 में वनडे में शीर्ष स्थान पर रह चुकी हैं.

नेट साइवर ब्रंट ने भारत की सलामी बैटर स्मृति मंधाना को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है. मंधाना पिछले 6 हफ्ते से नंबर 1 का ताज अपने पास रखी हुई थी. समृति भी इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला टीम का हिस्सा थी और उन्होंने तीन मैचों में 115 रन बनाए थे. 43 दिन से शीर्ष स्थान पर राज कर रही स्मृति को अब इंग्लिश टीम की कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने पीछे छोड़ दिया है. इस मंगलवार यानी 29 जुलाई को जारी हुई ताजा रैंकिंग के अनुसार ब्रंट के अब 731 अंक है वहीं मंधाना के 728 अंक है जिसके चलते उनको एक पायदान का नुकसाम हुआ है.

ICC RANKINGS: हरमनप्रीत को मिला इनाम

भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच हुई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला है. हरमन ने तीन मैचों में 42 के औसत से 126 रन बनाए थे. इसी के चलते ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में उन्हें 10 स्थान का फायदा हुआ है. भारतीय महिला टीम की कप्तान पहले 21वें पायदान पर थी लेकिन अब 10 स्थान की छलांग लगाकर वह 11वें स्थान पर आ गई हैं.

भारतीय टीम की मध्य क्रम की बैटर जेमिमा रौड्रिग्स को भी ताजा रैंकिंग में थोडा फायदा मिला है. वह 2 स्थान और खिसक गई हैं. पहले 15 वें स्थान पर काबिज जेमिमा अब 13 वें स्थान पर पहुंच गई हैं. इंग्लैंड दौरे पर जेमिमा रौड्रिग्स ने 3 मैचों में 101 रन बनाए थे. 

दीप्ति का दबदबा कायम

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में हुई महिला वनडे सीरीज रोमांचक रही, जिसमें दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया. इस सीरीज में भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और इसी का इनाम उनको आईसीसी महिला वनडे गेंदबाज रैंकिंग में भी मिला. शानदार गेंदबाजी के चलते दीप्ति चौथे स्थान पर बनी हुई हैं. इंग्लैंड की सोफी एक्सेलेटन तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ऐश गार्डनर और मेगान शट पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं.

ये भी पढे…

IND vs ENG: ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड, कब आखिरी बार जीत हुई नसीब

Record: एक अनोखा रिकॉर्ड, तीन ओवर में 3 विकेट फिर भी हैट्रिक, जानें कैसे हुआ संभव?

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola