ePaper

World Cup 2023: इन 4 टीमों के पास अब भी विश्व कप में जगह बनाने का मौका, जानें कौन है रेस में सबसे आगे

Updated at : 02 Jul 2023 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: इन 4 टीमों के पास अब भी विश्व कप में जगह बनाने का मौका, जानें कौन है रेस में सबसे आगे

World Cup 2023: श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम सुपर सिक्स के तीन मैचों के बाद 6-6 अंकों के साथ विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ में आगे हैं. टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा श्रीलंका अगर जिंबाब्वे को हरा देता है तो विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगा.

विज्ञापन

World Cup 2023 Qualifiers Points Table: दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए अब भी चार टीमों के पास भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका है. 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित आईसीसी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैड और नीदरलैंड की टीम क्वालीफाई करने वाली दो टीमों की दौड़ में शामिल हैं.

श्रीलंका-जिम्बाब्वे रेस में आगे

श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम सुपर सिक्स के तीन मैचों के बाद 6-6 अंकों के साथ विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ में आगे हैं. टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा श्रीलंका अगर रविवार को जिम्बाब्वे को हरा देता है तो विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगा. जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बावजूद श्रीलंका की टीम के पास 7 जुलाई को अपने अंतिम सुपर सिक्स मैच में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप में जगह बनाने का मौका होगा. श्रीलंका का नेट रन रेट (1.832) भी काफी अच्छा है.

वहीं जिम्बाब्वे के भी तीन मैच में 6 अंक है और उसने श्रीलंका के समान अपने सभी मुकाबले जीते हैं. टीम का नेट रन रेट (0.752) काफी अच्छा नहीं है और श्रीलंका के खिलाफ जीत के बावजूद जिम्बाब्वे की विश्व कप में जगह बनाने की राह आसान नहीं होगी. हालांकि, अपने अंतिम मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है.

स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के पास भी मौका

स्कॉटलैंड के तीन मैच में 4 अंक हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से टीम की क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ी हैं. टीम अगर अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है और श्रीलंका की टीम जिंबाब्वे को हरा देती है तो स्कॉटलैंड की टीम क्वालीफाई कर जाएगी. अगर जिंबाब्वे की टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो श्रीलंका, स्कॉटलैंड और जिंबाब्वे के आठ-आठ अंक हो सकते हैं. ऐसे में नेट रन रेट काफी मायने रखेगा. वहीं स्कॉटलैंड का नेट रन रेट 0.188 है और उसे मंगलवार को जिंबाब्वे के खिलाफ अपने अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

नीदरलैंड के तीन मैच में दो अंक हैं और विश्व कप में जगह बनाने के लिए उसे ओमान और स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने बाकी बचे दो मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. नीदरलैंड की टीम चाहेगी कि श्रीलंका क्वालीफाई कर ले जिससे कि दूसरे स्थान के लिए मुकाबला उनके, जिंबाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच होगा. चार टीम के बीच नीदरलैंड का नेट रन रेट (-0.560) सबसे कम है.

Also Read: World Cup 2023 की मेजबानी करने वाले राज्यों से BCCI ने मांगा बड़ा त्याग, सभी हुए सहमत

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola