सर रविंद्र जडेजा को यह काम करना पड़ा महंगा, आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना, भरना होगा इतना पैसा

Updated:
विज्ञापन
सर रविंद्र जडेजा को यह काम करना पड़ा महंगा, आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना, भरना होगा इतना पैसा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 47 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया. लेकिन इस दौरान उन्हें मैदान में अपने हाथ पर क्रीम लगाते देखा गया. जिसके बाद भारी हंगामा भी हुआ.

विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने रविंद्र जडेजा के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर भले ही ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में कामयाब रही है. लेकिन इस हरफनमौला खिलाड़ी को अब भारी जुर्माना भरना होगा. आईसीसी ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया है. जडेजा को मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना देना होगा.

आईसीसी ने बताया, जडेजा पर क्यों लगाया गया जुर्माना

आईसीसी ने अपने बयान में बताया, जडेजा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जुड़ गया. घटना 9 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 46वें ओवर के दौरान हुई थी, जब जडेजा को अपनी तर्जनी पर क्रीम लगाते हुए देखा गया था.

आईसीसी ने क्यों लगाया रविंद्र जडेजा के खिलाफ जुर्माना

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 47 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया. लेकिन इस दौरान उन्हें मैदान में अपने हाथ पर क्रीम लगाते देखा गया. जिसके बाद भारी हंगामा भी हुआ. जडेजा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में जडेजा को अपने टीम के साथी मोहम्मद सिराज से कुछ लेकर उसे अपनी बाईं तर्जनी पर लगाते और रगड़ते हुए दिख रहे थे. इस पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व खिलाड़ी सवाल उठाया. जब एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो फुटेज को साझा किया तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने उन्होंने जवाब दिया, ‘दिलचस्प’. इधर इस मामले पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया कि यह ‘उंगली में दर्द से राहत के लिए मरहम’ था.

पांच महीने बाद जडेजा की हुई मैदान पर वापसी

गौरतलब है कि गंभीर चोट लगने के पांच महीनों के बाद रविंद्र जडेजा की मैदान पर धमाकेदार वापसी हुई. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 47 रन देकर 5 विकेट चटकाये थे. जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने पहली पारी में शानदार 70 रन बनाये. दूसरी पारी में भी उन्होंने 2 विकेट चटकाये. इस तरह उन्होंने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट चटकाये.

अश्विन की फिरकी के जाल में फंसी ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया ने तीसरे ही दिन किया जमींदोज

स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर आस्ट्रेलियाई टीम का डर आखिरकार सही साबित हुआ और उनके पांच विकेट की मदद से एक ही सत्र में पूरी आस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ 91 रन पर समेटकर भारत ने पहला क्रिकेट टेस्ट महज तीन दिन के भीतर एक पारी और 132 रन से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola