हार्दिक पाण्ड्या ने चुनी अपनी फेवरेट आईपीएल 11, रोहित और कोहली को छोड़कर इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jun 2020 6:14 PM
हार्दिक पाण्ड्या ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल 11 चुनी है. जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की बजाय महेंद्र सिंह धौनी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है.
हार्दिक पाण्ड्या ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल 11 चुनी है. जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की बजाय महेंद्र सिंह धौनी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है. रोहित शर्मा को उन्होंने बतौर ओपनर बल्लेबाज टीम में जगह दी है , जबकि क्रिस गेल बतौर सलामी बल्लेबाज उनका साथ देंगे. नंबर 3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उन्होंने विराट कोहली दी है.
जबकि नंबर 4 पर विराट की टीम के ही साथी खिलाड़ी एबी डिविलयर्स खेलते नजर आएंगे. नंबर 5 पर उन्होंने बल्लेबाजी के लिए सुरेश रैना को चुना है, जबकि लोअर मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज के रूप में उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी को चुना है. वही उनकी टीम में विकेट कीपिंग और कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे. नंबर 7 पर उन्होंने खुद को ही चुना है. जबकि स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर रशीद खान को दिया है. उनके साथ वेस्टइंडीज के सुनिल नरेन भी स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे.
Also Read: आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी मौजूदा बेस्ट वनडे 11 की टीम, विकेट कीपर और कप्तान का नाम है चौंकाने वाला
हार्दिक पाण्ड्या की टीम में तेज गेंदबाजी के आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह पर होगी, उनका साथ मुंबई इंडियंस के ही खिलाड़ी लसित मलिंगा देंगे. बता दें कि धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार आईपीएल का खिताब जीता है जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 4 बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया है. धौनी का बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 60 से ऊपर का है. जबकि जीत प्रतिशत के मामले में रोहित धौनी से पीछे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इतिहास की पहली ऐसी टीम है जो कि हर बार आईपीएल के प्ले ऑफ में जगह बनाई है.
सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत के मामले में गौतम गंभीर तीसरे स्थान पर हैं. उनका जीत का प्रतिशत 55.42 का है. जबकि एडम गिलक्रिस्ट चौथे स्थान पर हैं. विराट कोहली इस लिस्ट में 5 वें स्थान पर हैं. बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धौनी सभी भारतीयों से आगे है. उनके नाम आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के हैं और वो सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल और एबी डिविलयर्स के बाद तीसरे स्थान पर हैं. वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड भी धौनी के ही नाम है. शायद इसलिए ही हार्दिक ने धौनी को बतौर फिनिशर और कप्तान की भूमिका में रखा है.
आईए एक नजर डालते हैं पाण्ड्या के द्वारा बनाए गए बेस्ट प्लेइंग 11 पर
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सुनील नरेन, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










