James Anderson : विदाई टेस्ट में जेम्स एंडरसन इंग्लैंड को देंगे शानदार जीत, 703 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

Updated:
विज्ञापन
James Anderson

James Anderson : टेस्ट क्रिकेट के रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में एंडरसन के ऊपर सिर्फ दो खिलाड़ी हैं. पहले नंबर पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 133 मैच में 800 विकेट लिए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न हैं,

विज्ञापन

James Anderson: जेम्स एंडरसन अपने क्रिकेट करियर का अंतिम मैच खेल रहे हैं और इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 703 विकेट लेने का रिकाॅर्ड बना दिया है. टेस्ट क्रिकेट में वे एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 700 विकेट के आंकड़े को पार किया है. जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे है सीरीज के पहले टेस्ट मैच में दूसरे ही दिन वेस्ट इंडीज की टीम पस्त हो गई और हार की कगार पर पहुंच गई है.

इंग्लैंड का जीतना तय

इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उनकी पूरी टीम मात्र 121 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 10विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 79 रन बना पाई है और वह 171 रन से पिछड़ रही है. इस मैच में इंग्लैंड का जीतना तय है, लेकिन दूसरे दिन का मैच समाप्त हो चुका है और अभी वेस्ट इंडीज के चार विकेट शेष हैं,इसलिए मैच तीसरे दिन ही समाप्त होगा.

Also Read : CrPC 125 :  सीआरपीसी 125 में क्या हैं प्रावधान जिनके आधार पर SC ने मुस्लिम महिलाओं को दिया पति से गुजारा भत्ता मांगने का अधिकार

पाकिस्तान में Virat Kohli को मिलेगा भारत से भी ज्यादा प्यार, शाहिद अफरीदी को लगता है ऐसा

700 से अधिक विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट के रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में एंडरसन के ऊपर सिर्फ दो खिलाड़ी हैं. पहले नंबर पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 133 मैच में 800 विकेट लिए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न हैं, जिन्होंने 145 मैच में 708 विकेट लिए हैं. मुरलीधरन और शेन वाॅर्न दोनों ही स्पिन गेंदबाज थे, जिन्होंने अपने करियर में इतिहास रचा. जेम्स एंडरसन एकमात्र तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 700 का आंकड़ा पार किया है. उन्होंने 188 मैच में 703 विकेट लेने का रिकाॅर्ड बनाया है. सबसे अधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में भारत के अनिल कुंबले का नाम चौथे नंबर पर है, उन्होंने 132 मैच में 619 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने 167 मैच खेलकर 604 विकेट लिए हैं.

2002 में जेम्स एंडरसन ने की करियर की शुरुआत

जेम्स एंडरसन अभी 41 साल के हैं, इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच से की थी, जबकि टेस्ट में डेब्यू 2003 में जिंबाब्वे के खिलाफ किया था. इन्होंने टी-20 क्रिकेट में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में शुरुआत की थी. इन्होंने 2015 में ही ओडीआई खेलना छोड़ दिया था.

Also Read :T20 World Cup 2024 विजेता टीम के सदस्य रहे युजवेंद्र चहल को हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola