ePaper

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाज बचाने उतरेगी इंग्लैंड की टीम, दमदार मुकाबले की उम्मीद

Updated at : 03 Nov 2023 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Aus vs nz

Dharamshala: Australia's Josh Hazlewood celebrates with teammates the wicket of New Zealand's Devon Conway during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Australia and New Zealand, at HPCA Stadium, in Dharamshala, Saturday, Oct. 28, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI10_28_2023_000146B)

शनिवार को वर्ल्ड कप 2023 में दो मुकाबले खेले जाने हैं. दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक अहम मुकाबला है. सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. वहीं इंग्लैंड लाज बचाने के लिए जीतना चाहेगा.

विज्ञापन
undefined

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए इस विश्व कप में हालात बिलकुल ही अलग रहे हैं जहां एक टीम विश्व कप तालिका में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रही है तो वहीं दूसरी निचले पायदान पर है. अब शनिवार को एशेज श्रृंखला की दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने सामने होंगी जिसमें उनकी कोशिश एक दूसरे को हराने की होगी.

undefined

पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बल्लेबाजी की बदौलत लगातार चार जीत से अपने खराब अभियान को पटरी पर वापसी करायी जिससे वह आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही है. गत चैंपियन इंग्लैंड को अपने बल्लेबाजों की विफलता के कारण चार हार का सामना करना पड़ा और टीम पिछले तीन मैचों में 170 रन या इससे कम के स्कोर पर आउट हो गयी.

undefined

इस मैच से पहले दोनों टीम अलग अलग तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं. ऑस्ट्रेलिया को अपने दो अहम खिलाड़ियों मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की अनुपलब्धता के लिए विकल्प ढूंढने होंगे. मार्श को निजी कारण से स्वदेश लौटना पड़ा तो मैक्सवेल को गोल्फ कार्ट से गिरने से ‘कनकशन’ (सिर में चोट) हो गया.

undefined

शीर्ष क्रम में मार्श जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे थे जबकि मैक्सवेल अंत में पारी को मजबूती दे रहे थे और उन्होंने विश्व कप में सबसे तेज शतक भी जड़ा. इनकी अनुपस्थिति में कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस के शनिवार को टीम में शामिल होने की संभावना है.

undefined

इंग्लैंड ने जीत की कोशिश में सभी संयोजन आजमाए जिससे शनिवार के मैच के लिए भी उनके अंतिम एकादश में बदलाव की उम्मीद है. टीम इसी स्टेडियम में शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से हार गयी थी. हैरी ब्रुक के वापसी की उम्मीद है जबकि चोटिल रीस टॉप्ले की जगह आये ब्राइडन कार्स के भी मैच में खेलने की उम्मीद है.

undefined

इंग्लैंड को 2025 में चैंपियस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत बनाये रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. विश्व कप में शीर्ष सात टीमें ही पाकिस्तान में 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर पायेंगी. दोनों टीमों के बीच मैचों के इतिहास को देखें तो इंग्लैंड ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया से 155 भिड़ंत में 87 मैच गंवाये हैं जबकि विश्व कप में टीम 3-6 से पीछे है.

undefined

लेकिन इंग्लैंड की टीम अकसर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रही है. इसका सबसे अच्छा उदाहरण इस साल की एशेज श्रृंखला है जो 2-2 से बराबर रही थी. वहीं आस्ट्रेलिया भी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है, उसने लगातार तीन बार 350 रन या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक टूर्नामेंट में पांच शतक बने हैं जिसमें से दो डेविड वॉर्नर के नाम रहे हैं. वहीं इंग्लैंड अभी तक एक ही शतक बना पाया है.

undefined

सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने चोट के बाद वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जमाया जबकि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन अच्छी लय में दिख रहे हैं. लेकिन स्टोइनिस को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी क्योंकि मैक्सवेल ने पारी के अंत में अच्छा प्रदर्शन किया है. ग्रीन को भी एक और मौका मिलने पर इसका फायदा उठाना होगा.

undefined

गेंदबाजी की बात करें तो मिचेल स्टार्क न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के पिछले 24 वनडे में पहली बार विकेट लेने में असफल रहे जिससे वह इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करना चाहेंगे. जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने भी आठ-आठ विकेट चटकाये हैं जबकि एडम जम्पा ने 16 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

undefined

इंग्लैंड के लिए डेविड विली भी मौके का फायदा उठाना चाहेंगे जिन्होंने विश्व कप खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. वहीं मार्क वुड, क्रिस वोक्स और स्पिनर आदिल राशिद को और अधिक जिम्मेदारी से गेंदबाजी करनी होगी. इस मैच में ओस की उम्मीद है तो टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola