World Cup 2023: इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, इन टीमों की उम्मीदें बरकरार

Bengaluru: England’s Joe Root, Mark Wood and Jonny Bairstow during the ICC Mens Cricket World Cup 2023 match between England and Sri Lanka, at M. Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Thursday, Oct. 26, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI10_26_2023_000354B)
World Cup 2023 इंग्लैंड के केवल 2 अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गया है. उसे और चार मैच खेलने हैं, अगर इंग्लिश टीम बाकी के चारों मैच जीत भी जाती है, तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल है.

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 8 विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड का वर्ल्ड कप 2023 में आगे का सफर आसान नहीं रहा. उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट चुका है. 5 मैचों में उसे केवल एक मैच में जीत मिली है, बाकी के सभी चार मैचों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा.

इंग्लैंड के केवल 2 अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गया है. उसे और चार मैच खेलने हैं, अगर इंग्लिश टीम बाकी के चारों मैच जीत भी जाती है, तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल है, क्योंकि उसके केवल 10 अंक होंगे और सेमीफाइनल में कम से कम 14 अंक होना किसी भी टीम के लिए जरूरी है.

इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है. भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 अबतक शानदार रहा है.

भारत एक मात्र टीम है, जिसने अपने सारे पांच मुकाबले जीते हैं और 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं और बड़ी से बड़ी टीम को धूल चटाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में 9 विकेट से हराकर इंग्लैंड की बोहनी बेकार कर दी थी. उसके बाद बांग्लादेश को इंग्लैंड की टीम ने 137 रन से हराया. लेकिन उसके बाद अफगानिस्तान से इंग्लैंड को 69 रनों की शर्मनाक हार मिली. फिर दक्षिण अफ्रीका ने 229 रनों की इंग्लैंड को रौंड डाला और फिर श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट से हराकर उसे प्वाइंट्स टेबल में सीधे 9वें स्थान पर ढकेल दिया.

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अबतक जिन चार टीमों की संभावना प्रबल दिख रही है, उसमें भारत सबसे आगे हैं. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










