CSK vs PBKS: पंजाब से हारकर चेन्नई ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार

Updated:
विज्ञापन
Punjab Kings beat Chennai Super Kings

Punjab Kings beat Chennai Super Kings

CSK vs PBKS: आईपीएल 2025 के 49 वें मुकाबले में बुधवार को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने पंजाब को 191 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे पंजाब की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 194 रन बनाकर हासिल कर लिया. चेन्नई की यह लगातार तीसरी हार थी. पंजाब से मुकाबला हारने के बावजूद चेन्नई ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चेपक में एक सीजन में सबसे अधिक मैच हारने का रिकॉर्ड चेन्नई ने दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

CSK vs PBKS: कप्तान श्रेयस अय्यर के 72 और प्रभसिमरन सिंह के 54 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने बुधवार को आईपीएल 2025 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया. पंजाब से हारकर चेन्नई ने आईपीएल इतिहास में अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. आईपीएल इतिहास में पहली बार सीएसके ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेपक) में लगातार पांच मैच गंवाए.

चेपक में चेन्नई को हराकर पंजाब ने भी बनाया रिकॉर्ड

चेपक में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पंजाब किंग्स ने भी अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. चेपक में पंजाब ने चेन्नई को 5 मैचों में हराया है. मुंबई इंडियंस ने भी चेपक में चेन्नई को 5 मैचों में हराया है. तीसरे नंबर पर केकेआर की टीम है. चेपक में केकेआर ने चेन्नई को 4 मैचों में हराया है.

एक आईपीएल सीजन में चेन्नई को चेपक में मिली सबसे अधिक हार

एक आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने होम ग्राउंड में सबसे अधिक बार हार का सामना करना पड़ा. 2025 में चेन्नई चेपक में अबतक 5 मैच हार चुकी है. 2008 में चेन्नई ने चेपक में 7 मैच खेले थे, जिसमें उसे 4 में हार का सामना करना पड़ा था. 2012 में भी चेन्नई को चेपक में 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

190 रन बनाकर भी हार गई चेन्नई की टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 19.2 ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. फिर 19.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर पंजाब किंग्स ने 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 23 रन की पारी खेली. जबकि शशांक सिंह ने 12 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए. पंजाब की जीत में कप्तान अय्यर की बड़ी भूमिका रही. अय्यर ने 41 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 36 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली.

सैम करन की पारी गई बेकार

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे अधिक रन सैम करन ने बनाया. करन ने 47 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 88 रन की पारी खेली. सैम करन के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 26 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए. धोनी एक बार फिर बहुत कुछ नहीं कर पाए. उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाए.

पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने चटकाए 4 विकेट

पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए. उन्होंने हैट्रिक विकेट भी लिए. एक ही ओवर में उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल काम्बोज और नूर अहमद को आउट किया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola