CSK vs LSG: लगातार 5 हार के बाद चेन्नई को जीत हुई नसीब, लखनऊ को 5 विकेट से हराया
MS Dhoni CSK beat LSG
CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार 5 मैच में हार मिलने के बाद आखिर जीत नसीब हो गई है. सोमवार को आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में धोनी सेना ने सुपर जायंट्स को उसी की धरती लखनऊ में 5 विकेट से हरा दिया. पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई से लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 7 विकेट गिराकर 166 के स्कोर पर रोक दिया, फिर 19.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 168 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
CSK vs LSG: मेंहद्र सिंह धोनी की शानदार कप्तानी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर लौट आई. सोमवार को आईपीएल के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी धरती इकाना स्टेडियम में 5 विकेट से हरा दिया. चेन्नई को लगातार 5 मैच हारने के बाद सीजन में दूसरी जीत नसीब हुई है. इस जीत के बाद चेन्नई के 4 अंक हो गए हैं.
टॉस जीतकर धोनी ने गेंदबाजी चुनी, बदल दिया मैच का रुख
महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. धोनी का फैसला सही साबित हुआ. पहले ही ओवर में जब टीम का स्कोर केवल 6 रन था, उस समय लखनऊ को मार्कराम के रूप में पहला झटका लगा. उसके बाद 23 के स्कोर पर पूरन के रूप में दूसरा विकेट गिरा. लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में धोनी अपने पुराने अवतार में नजर आए. उनके सारे फैसले सही साबित हो रहे थे. धोनी ने अब्दुल समद को रन आउट कर धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि विकेट के पीछे उनके जैसा खिलाड़ी वर्ल्ड क्रिकेट इस वक्त तो कोई नहीं है. मैच में ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ भी नजर आया. धोनी ने डीआरएस लेकर मैच का रुख बदल दिया. पूरन को अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था, लेकिन डीआरएस लेकर धोनी ने फैसले को पलटने के लिए मजबूर कर दिया.
धोनी ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली
कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कप्तान धोनी ने बल्लेबाजी भी शानदार की. उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दिया. धोनी 11 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 रन बनाए. जबकि शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली. शेख रशीद 27 और रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए. गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा और मथीशा पथिराना ने दो-दो विकेट चटकाए. खलील अहमद और अंशुल काम्बोज ने एक-एक विकेट लिए.
पंत की कप्तानी पारी गई बेकार
लखनऊ की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. पंत ने 49 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौकों और उतने की छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मिशेल मार्श 30, आयुष बडोनी 22 और अब्दुल समद ने 20 रनों की पारी खेली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







