World Cup 2023: वर्ल्ड कप में इस स्टेडियम में होगा भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला, जानिए पूरी डिटेल्स

Dubai : Pakistan's captain Babar Azam, left, and Mohammad Rizwan speak between overs during the Cricket Twenty20 World Cup semi-final match between Pakistan and Australia in Dubai, UAE, Thursday, Nov. 11, 2021. AP/PTI(AP11_11_2021_000203A)
World Cup 2023, India vs Pakistan Match: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं अब इनसब के बीच बड़ी अपडेट सामने आ रही है. दरअसल, माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के मैच दिल्ली या चेन्नई में हो सकते हैं.
India vs Pakistan, World Cup 2023 Match: भारत और पाकिस्तान क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है. हालांकि वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों को लेकर हर दिन अलग-अलग अपडेट्स सामने आ रहे हैं. वर्ल्ड कप से पहले होने वाले एशिया कप 2023 को लेकर अभी तक दोनों मुल्कों के बीच की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि एशिया कप के मुकाबले आखिर कहां खेले जाएंगे. इन्हीं खबरों के बीच अब भारत-पाक वर्ल्ड कप मुकाबले से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है. दरअसल, अब बताया जा रहा है कि दोनों मुल्कों के बीच विश्व कप के मैच दिल्ली या चेन्नई में आयोजित किए जा सकते हैं.
एशिया कप 2023 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तनातनी का माहौल है. हालांकि इन विवादों के बीच वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में या चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जा सकता है.
हालांकि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है. फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. वहीं इस मैच में में दुनिया का हर स्टेडियम खचाखच भरा रहता है. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले माना जा रहा है कि इस मुकाबले को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर कराया जा सकता है.
Also Read: SRH vs RR, IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हराया
पीटीआई के अनुसार एशिया कप 2023 का आयोजन अब पाकिस्तान में नहीं किया जाएगा. माना रहा है कि अब इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया जा सकता है. हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि भारत के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद यह तकरीबन तय माना जा रहा है कि इसका आयोजन अब पाकिस्तान में नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




