ePaper

Viral Video: रन आउट होकर बल्लेबाज गुस्से से हुआ आग बबूला, बैट की पटक- पटक कर उड़ाई धज्जियां

Updated at : 15 Mar 2023 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: रन आउट होकर बल्लेबाज गुस्से से हुआ आग बबूला, बैट की पटक- पटक कर उड़ाई धज्जियां

Cricket Viral Video News: क्रिकेट के मैदान पर आए दिन कई अजीबो गरीब घटनाएं होती रहती है. आए दिन दुनिया के अलग-अलग कोने से क्रिकेट मैचों या किसी दिलचस्प घटनाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसी ही एक घटना वायरल हो रही है जिसमें आउट होने पर बैट्समैन गुस्से में अपने बल्ले को तोड़ देता है.

विज्ञापन

Cricket Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक घटनाओं का वीडियो तेजी से वायरल होता है. फैंस को यह वीडियो काफी पसंद भी आता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों क्रिकेट के मैदान से वायरल हो रहा है. दरअसल, क्रिकेट के वायरल हो रहे इस वीडियो में बल्लेबाज एक मैच के दौरान मांकडिंग के जरिए आउट होता इसके बाद बैट्समैन इतना ज्यादा गुस्सा हो जाता है कि वह अपने बल्ले को जमीन पर पटक पटक कर तोड़ देता है.

रनआउट का गुस्सा बल्ले पर निकाला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच में स्पिनर गेंदबाजी करने आता है. बॉलर पूरी तरह से गेंद फेंकने के लिए तैयार होता है. वहीं स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बैट्समैन भी स्टांस लेकर बॉल खेलने की तैयारी में होता है. तभी गेंदबाज का मन बदलता है और वह नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े बल्लेबाज को क्रीज से बाहर जाता देखता है. इसके बाद गेंदबाज मांकडिंग का सहारा लेता है और नॉन स्ट्राइकर छोर पर विकेट और गिल्लियों को उड़ा देता है. विकेट की गिल्लियां उड़ाने के बाद गेंदबाज अंपायर से आउट की अपील करता है. गेंदबाज की अपील को सही मानते हुए मैदानी अंपायर तुरंत बॉलर को आउट घोषित कर देता है.

https://twitter.com/CrapCric/status/1635274983449710593
बैट की उड़ाई धज्जियां

वहीं आउट होने के बाद नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बल्लेबाज गुस्से से आग बबूला हो जाता है. वहीं वह अपने आउट होने का गुस्सा अपने बैट पर निकालता है और अपने बल्ले को जमीन पर पटक- पटक कर उसकी धज्जियां उड़ा देता है. नॉन स्ट्राइकर का बल्लेबाज की यह दशा देख सभी चौंक जाते हैं. बल्लेबाज पूरी तरह से बौखला जाता है. उसे खुद पर विश्वास नहीं होता है कि वह आउट हो गया है. पर अंपायर की डिजीजन के बाद उसने तुरंत अपने बल्ले की धज्जियां उड़ा दी. अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  

Also Read: AB De Villers के बाद अब MS Dhoni भी IPL में लगाएंगे ‘नो लुक सिक्स’ नेट्स में जमकर कर रहे अभ्यास, Video Viral

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola