Champions Trophy 2025: आखिरी मैच में भी इंग्लैंड को जीत नसीब नहीं हुई, दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से रौंदा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Mar 2025 9:47 PM

विज्ञापन

South Africa vs England

Champions Trophy 2025: दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ग्रुप बी से अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिच क्लासेन (64 रन) और रासी वान डर डुसेन (नाबाद 72 रन) के अर्धशतकों की मदद से 29.1 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 122 गेंद में 127 रन की साझेदारी बनी.

दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड एक भी मैच नहीं जीत पाया

इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. यह दूसरी बार है, जब एक भी मैच जीते बिना इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई. इससे पहले 1998 में ऐसा हुआ था.

इंग्लैंड के साथ अफगानिस्तान भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

इंग्लैंड की हार के साथ अफगानिस्तान भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया. अगर आज के मुकाबले को इंग्लैंड की टीम 207 के अंतर से जीत जाती तो अफगानिस्तान की उम्मीदें बन सकती हैं. लेकिन इंग्लैंड की टीम 38.2 ओवर में केवल 179 रन के स्कोर पर सिमट गई.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम खबर: लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन और मुल्डर ने की घातक गेंदबाजी

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन और वियान मुल्डर ने घातक गेंदबाजी की. दोनों खिलाड़ियों ने तीन-तीन विकेट चटकाए. जबकि लुंगी एनगिडी और रबाडा ने एक-एक, जबकि केशव महाराज ने दो विकेट लिए.

सेमीफाइनल में पहुंची ये चार टीमें

चैंपियंस ट्रॉफी को सेमीफाइनल की चार टीमें मिल चुकी है. ग्रुप बी से दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया. ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड. दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में पांच अंक लेकर आस्ट्रेलिया (चार अंक) से आगे टॉप पर रहा. ग्रुप ए के भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होने वाले अंतिम मैच से सेमीफाइनल लाइन-अप तय होगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola