ePaper

मिलर का 'किलर' अवतार, लेकिन टाल नहीं सके दक्षिण अफ्रीका की हार, फाइनल में अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत

Updated at : 05 Mar 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
Champions Trophy: New Zealand players celebrates the win

Champions Trophy: New Zealand players celebrates the win

Champions Trophy: न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. 9 मार्च को फाइनल मुकाबले में अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. वह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा.

विज्ञापन

Champions Trophy: न्यूजीलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मजबूत दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. न्यूजीलैंड का सामना 9 मार्च को फाइनल मुकाबले में अब भारत से होगा. बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बाजी मारी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और पूर्व कप्तान केन विलियमसन के शतकों के दम पर 362 जैसा पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने संघर्ष तो किया, लेकिन 50 ओवर में वे 9 विकेट के नुकसान पर 312 रन ही बना सके.

डेविड मिलर ने अकेले दिखाई बहादूरी

दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 67 गेंद पर नाबाद शतक जड़ा, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल हैं. हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर चोकर्स साबित हुई. मिलर से पहले रेसी वान डेर डुसेन ने 69 रन और कप्तान टेंबा बावुमा ने 56 रन बनाए. वान डेर डुसेन और बावुमा के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. एक साल के अंदर यह दूसरा मौका है, जब दक्षिण अफ्रीका आईसीसी इवेंट के नॉकआउट से बाहर हो गई है.

इससे पहले रचिन और केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए दूसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी की. न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. ग्लेन फिलिप्स नाबाद 49 रन और डेरिल मिचेल के 49 रन भी महत्वपूर्ण साबित हुए. दोनों ने अंत में पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद में 57 रन जोड़कर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया. टीम ने अंतिम 10 ओवर में 112 रन जोड़े. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 72 रन देकर तीन विकेट चटकाए. कागिसो रबादा ने 70 रन पर दो विकेट हासिल किए.

फाइनल की मेजबानी करेगा दुबई

इस सेमीफाइनल के साथ ही पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का अंत हो गया क्योंकि अब फाइनल नौ मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. स्टेडियम में कुछ दर्शक मौजूद थे जो इस टूर्नामेंट का पाकिस्तान में अंतिम मुकाबला था. लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें ओवर में ही रेयान रिकेल्टन (17) का विकेट गंवा दिया, जिन्होंने मैट हेनरी (43 रन पर दो विकेट) की गेंद पर कवर में माइकल ब्रेसवेल को कैच थमाया. कप्तान सैंटनर से सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए और जीत में अहम भूमिका निभाई.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: 

Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola