भारतीय टीम के टेस्ट दौरे के लिए यात्रा पाबंदियों में रियायत दे सकती है आस्ट्रेलिया सरकार : रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
भारतीय टीम के टेस्ट दौरे के लिए यात्रा पाबंदियों में रियायत दे सकती है आस्ट्रेलिया सरकार : रिपोर्ट

30 करोड़ डॉलर का नुकसान झेल रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को आर्थिक संकट से निकालने के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार इस साल के आखिर में भारतीय टीम के दौरे के लिए यात्रा पाबंदियों में रियायत दे सकती है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण 30 करोड़ डॉलर का नुकसान झेल रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को आर्थिक संकट से निकालने के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार इस साल के आखिर में भारतीय टीम के दौरे के लिए यात्रा पाबंदियों में रियायत दे सकती है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया को वैश्विक लॉकडाउन के कारण भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है . यही नहीं उसने अपने 80 प्रतिशत स्टाफ की भी छंटनी कर दी है.

भारतीय टीम के दिसंबर जनवरी के दौरे से उसे राहत मिल सकती है. ऑस्ट्रेलिया की सीमायें अभी 30 सितंबर तक सील है लेकिन यात्रा संबंधी पाबंदियां आगे भी बढाई जा सकती है. ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया सरकार भारतीय टीम को अगले सत्र में आस्ट्रेलिया दौरे के लिए यात्रा संबंधी प्रतिबंधों में छूट देने पर विचार कर रही है ताकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया को भारी नुकसान से बचाया जा सके.

रिपोर्ट में कहा गया ,‘‘ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस संदर्भ में सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब मिला है. ” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस वित्तीय चक्र में 50 करोड़ डॉलर का राजस्व मिलने की उम्मीद थी जिसमें बड़ी रकम प्रसारण अधिकारों से मिलती है. क्रिकेट अगर सिर्फ टीवी के लिए भी होता है तो उसे पांच करोड़ डॉलर का ही नुकसान होगा. भारतीय टीम का दौरा अगर रद्द होता है तो नुकसान भारी होगा. ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी सरकार खेलों की बहाली के लिए हर विकल्प पर विचार कर रही है.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola