Live Updates

AUS vs SL T20 WC: वॉर्नर की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

Sharjah : Australia’s David Warner, right, and captain Aaron Finch run between the wickets during the Cricket Twenty20 World Cup match between Australia and Sri Lanka in Dubai, UAE, Thursday, Oct. 28, 2021. AP/PTI(AP10_28_2021_000207A)

AUS vs SL T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के लक्ष्य 155 रन को 17 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 154 रन बनाया था. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट टेबल में दूसरी स्थान पर

श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया. ऑस्ट्रेलिया के लगातार दूसरी जीत के बाद 4 अंक हो गये हैं. नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड की टीम 4 अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई है. इधर ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद श्रीलंका 2 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है.

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के 155 रन के लक्ष्य को 17 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ऑस्ट्रे्लिया की ओर से सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर ने 42 गेंदों में 65 रन बनाये. फिंच ने 37 और स्टीव स्मिथ ने नाबाद 28 रन बनाये. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने दो और दासुन शनाका ने एक विकेट चटकाये.

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, वॉर्नर अर्धशतक बनाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 15वें ओवर में तीसरा झटका लगा. डेविड वॉर्नर अर्धशतक बनाकर आउट हुए. वॉर्नर ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाये. वॉर्नर को दासुन शनाका ने अपना शिकार बनाया.

डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी, अर्धशतक जमाया

डेविड वॉर्नर ने तूफानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वॉर्नर ने 31 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 51 रन बनाये.

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, मैक्सवेल 5 रन बनाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा है. मैक्सवेल 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. मैक्सवेल को हसरंगा ने अपना शिकार बनाया.

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, फिंच 37 रन बनाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका लगा. एरोन फिंच 35 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए. फिंच को वानिंदु हसरंगा ने आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola