Australia vs Netherlands : विश्वकप के अहम मुकाबले में आज कंगारुओं की नीदरलैंड के साथ भिड़ंत

ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी के लिए पहुंच गई है. इन्होंने अपने प्लेइंग इलेवन में मार्कस स्टोइनिस की जगह कैमरून ग्रीन को मौका दिया है. वहीं नीदरलैंड की टीम अपनी उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रही है. टाॅस जीतने के बाद पैट कमिंस ने कहा कि यहां पिच अच्छी नजर आ रही है, हम चेज करने की बजाय टारगेट देंगे.
Australia vs Netherlands : आईसीसी विश्वकप के 24वें मैच में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला नीदरलैंड की टीम से हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया अभी प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. कंगारुओं के सामने नीदरलैंड्स की टीम बहुत ही कमजोर है, लेकिन एक उलटफेर की वजह से उसके खेल के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट कहना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है. नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था.
ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी के लिए पहुंच गई है. इन्होंने अपने प्लेइंग इलेवन में मार्कस स्टोइनिस की जगह कैमरून ग्रीन को मौका दिया है. वहीं नीदरलैंड की टीम अपनी उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रही है. टाॅस जीतने के बाद पैट कमिंस ने कहा कि यहां पिच अच्छी नजर आ रही है, हम चेज करने की बजाय टारगेट देंगे. टीम ने अभी जिस तरह का मैच पिछले कुछ मैच में दिखाया है उससे हम खुश हैं. वहीं नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे. टीम अच्छी स्थिति में है, हमने अच्छी क्रिकेट खेली है लेकिन हम उसे और सुधारना चाहेंगे. लड़के अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










