ePaper

World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मार्नस लाबुशेन बाहर, दो नए खिलाड़ियों को मिली जगह

Updated at : 07 Aug 2023 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मार्नस लाबुशेन बाहर, दो नए खिलाड़ियों को मिली जगह

Abu Dhabi: Australia's Mitchell Starc, second left, is congratulated by teammates after taking the wicket of South Africa's Aiden Markram during the Cricket Twenty20 World Cup match between South Africa and Australia in Abu Dhabi, UAE, Saturday, Oct. 23, 2021. AP/PTI(AP10_23_2021_000121B)

Australia Squad for World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्रिलिमिनरी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, इन्हीं 18 खिलाड़ियों में से 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे और बाकी को रिजर्व में रखा जाएगा.

विज्ञापन

Australia Team For World Cup 2023: भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की 18 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है. पैट कमिंस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते दिखेंगे. 18 सदस्यीय प्रिलिमिनरी स्क्वॉड में दो नए खिलाड़ियों को जगह मिली है. सबसे चौंकाने वाला फैसला मार्नस लाबुशेन को लेकर लिया गया है. दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वर्ल्ड कप को लेकर जिस प्रारंभिक टीम का एलान किया गया है, उसमें स्टार बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन को जगह नहीं मिली है. बता दें कि यह टीम साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी खेलते हुए दिखाई देगी.

मार्नस लाबुशेन को नहीं मिली जगह

आईसीसी विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल मानी जाने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया ने इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी 18 खिलाड़ियों की प्रिलिमिनरी स्क्वॉड में कुछ हैरान करने वाले चयन किए हैं. भारतीय मूल के अनकैप्ड लेग स्पिनर तनवीर सांघा और ऑलराउंडर आरोन हार्डी का चयन हैरान करने वाला है, जबकि टेस्ट स्टार मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से बाहर रखा गया है. वहीं इस बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ही होंगे.  भारतीय दौरे पर कमिंस निजी कारण से नहीं खेले थे. वर्ल्ड कप स्क्वॉड में उनकी भी वापसी हुई है. इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी वापसी की है. दिलचस्प बात यह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोई भी उपकप्तान नहीं चुना है.

मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के नए टी20 कप्तान

ऑस्ट्रेलियाई टीम को वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम का एलान कर दिया गया है, जिसमें मिचेल मार्श को टीम का नया कप्तान बनाया गया है. एरॉन फिंच ने इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, जिसके चलते मार्श को यह जिम्मेदारी मिली है. वनडे सीरीज में पैट कमिंस ही टीम की कप्तानी करेंगे. कंगारू टीम को साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ करनी है. इसके बाद टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 7 सितंबर से होगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की 18 सदस्यीय टीम:

डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोस इंग्लिश, एलेक्स केरी, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, सीन एबॉट, एस्टन एगर, एडम जंपा, तनवीर संगा, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस.

सांघा और हार्डी सरप्राइज पैकेज

हालांकि, तनवीर सांघा ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम का पहले भी हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक डेब्यू मैच नहीं खेला है. तनवीर सांघा और एरॉन हार्डी इस टीम में सरप्राइज पैकेज हैं. 21 साल के सांघा को पिछले साल बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या आई थी, जिसकी वजह से वह पिछले काफी समय से टीम से बाहर रहे हैं. फरवरी 2021 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए चुना गया था. आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था.

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडॉर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा.

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा.

ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा शेड्यूल

30 अगस्त- पहला टी20, डरबन
01सितंबर- दूसरा टी20, डरबन
03 सितंबर- तीसरा टी20, डरबन
07 सितंबर- पहला वनडे, ब्लोमफोंटेन
09 सितंबर- दूसरा वनडे, ब्लोमफोंटेन
12 सितंबर- तीसरा वनडे, पोचेफस्ट्रूम 
15 सितंबर- चौथा वनडे, सेंचुरियन
17 सितंबर- पांचवां वनडे, जोहानिसबर्ग

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा शेड्यूल

22 सितंबर- पहला वनडे, मोहाली, दोपहर 1.30 बजे
24 सितंबर- दूसरा वनडे, इंदौर, दोपहर 1.30 बजे
27 सितंबर- तीसरा वनडे, राजकोट, दोपहर 1.30 बजे

Also Read: World Cup में हार के सदमे से बचने के लिए पाकिस्तान ने की तैयारी, साइकोलॉजिस्ट टीम के साथ आएगा भारत!

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola