Video: ‘…और इनको कश्मीर चाहिए…भिखमंगे’, पाकिस्तान की औकात पर हंस रही दुनिया

Updated:
विज्ञापन
pakistan grounf staff falls

pakistan grounf staff falls

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी इस समय पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही है. लेकिन आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट ने पाकिस्तान की पोल खोल दी. लगातार दो मैच हारकर पाक टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, अब व्यवस्था को लेकर दुनिया भर में उसकी बेइज्जती हो रही है.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: बारिश ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान की पूरी तरह से पोल खोल कर रख दी है. 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला रहा था, लेकिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. उस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें ग्राउंड्स मैन मैदान सुखाते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन वो जिस तरह से ग्राउंड को सुखाते दिख रहे हैं, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. और पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. लोग पाकिस्तान पर तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि ‘…और इन्हें कश्मीर चाहिए.” कई यूजर्स ने तो पाकिस्तान की गरीबी का भी मजाक उड़ाया.

वायपर से मैदान सुखाते नजर आए ग्राउंड मैन

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान मैच में जब बारिश रुकी तो ग्राउंड मैन वायपर से मैदान सुखाते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन लोग दौड़-दौड़कर ग्राउंड से पानी सूखा रहे थे, तभी एक शख्स का पैर फिसल गया और नीचे गिर गया. वीडियो में पाकिस्तानी को धड़ाम से गिरते देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. लोग पाकिस्तान की तैयारी और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे और मजाक उड़ा रहे.

सोशल मीडिया में लोगों की लगातार प्रतिक्रिया आ रही

मैदान सुखाते ग्राउंड मैन का वीडियो शेयर कर लोग तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. Yo Yo Funny Singh नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “और इनको कश्मीर चाहिए.” एक ने लिखा, “गरीब पाकिस्तानी.” एक अन्य शख्स ने लिखा, “अरे भाई इंटरनेशनल क्रिकेट करा रहे हो या गली क्रिकेट.” एक ने लिखा, “इस गरीब को क्यों दिया.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम खबर: लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान का मैच भी बारिश में धुला

चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. पहला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच बिना टॉस के रद्द कर दिया गया, फिर पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया. उस मैच में भी टॉस नहीं हुए. तीसरा ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola