ePaper

Asia Cup: भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बहिष्कार, खिलाड़ियों को कोच गौतम गंभीर की खास सलाह

Updated at : 13 Sep 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Gautam Gambhir.

India vs Pakistan Gautam Gambhir. Image: X

Asia Cup: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होगा. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय फैंस पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहे हैं. फैंस की इतनी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कि भारतीय टीम पर जबाव भी जरूर होगा. ऐसे में इस दबाव से निपटने के लिए अपने खिलाड़ियों को केवल अपने खेल पर ध्यान देने की सलाह दी है. दूसरी ओर, दुबई पुलिस ने मैच के दौरान अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है.

विज्ञापन

Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के एशिया कप मैच के बहिष्कार की मांग के बीच भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रेयान टेन डोएशे ने मुख्य कोच गौतम गंभीर की ‘क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने’ की सलाह का समर्थन करते हुए कहा कि यह काफी भावनात्मक मुद्दा है और टीम को बीसीसीआई और भारत सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है. कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सभी खेल संबंध खत्म करने की मांग उठ रही है. ऐसे मौके पर आमतौर पर टीम के मुख्य कोच संवाददाता सम्मेलन में आते हैं, लेकिन इस बार गौतम गंभीर के बजाय जूनियर कोच डोएशे को भेजा गया, क्योंकि बोर्ड को यह डर था कि गंभीर से इस मुद्दे पर उनके पुराने रुख के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं. Asia Cup Boycott India vs Pakistan match coach Gautam Gambhir special advice to players

केवल खेल पर ध्यान केंद्रित करेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम में महत्वपूर्ण पद संभालने वाले नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर डोएशे ने कहा, ‘यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है. खिलाड़ी जनता की भावनाओं को महसूस करते हैं. हमने टीम की बैठकों में इस पर चर्चा की है. खिलाड़ी यहां क्रिकेट खेलने आए हैं और हम सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं.’ डोएशे ने कहा, ‘हमारी सोच खेल को राजनीति से अलग रखने की है. मैं भावनाओं को समझता हूं लेकिन हम बीसीसीआई और सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं. हमें इसका अंदेशा था और यह निराशाजनक है. मुख्य कोच गौतम गंभीर का संदेश है कि उन चीजों पर ध्यान न दें जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. उनका संदेश है कि केवल क्रिकेट पर ध्यान दें.’

पाकिस्तान के खिलाफ पहले बयान दे चुके हैं गंभीर

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले गंभीर ने खुद भी काफी कड़ा रुख अपनाया था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद नयी दिल्ली में ‘एबीपी’ के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, ‘मेरा निजी जवाब बिल्कुल नहीं है. जब तक यह सब (सीमा पार आतंकवाद) बंद नहीं होता, भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ भी नहीं होना चाहिए. आखिरकार यह सरकार का फैसला है कि हम उनके साथ खेलें या नहीं. …कोई भी क्रिकेट मैच, बॉलीवुड फिल्म या कोई भी अन्य बातचीत भारतीय सैनिकों और भारतीय नागरिकों की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है.’

दोनों टीम इस प्रकार हैं

भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान टीम : सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम.

ये भी पढ़े…

Asia Cup: हाई सिक्योरिटी के बीच होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, गड़बड़ी फैलाने वालों को कड़ी सजा, जुर्माना और जेल

IND vs PAK: शुभमन गिल के वर्कलोड की नहीं है कोई चिंता, बल्ले से लगातार गर्दा उड़ा रहा ये बल्लेबाज

Video: विराट कोहली को 50 साल तक खेलना चाहिए, तालिबानी नेता अनस हक्कानी ने कही दिल की बात

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola