पाकिस्तान से छिन गयी एशिया कप 2023 की मेजबानी! श्रीलंका में हो सकता है भव्य आयोजन
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 08 May 2023 8:26 PM
Asia Cup 2023 की मेजबानी पाकिस्तान से छिन सकती है. श्रीलंका में इस बड़े आयोजन को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. एशियन क्रिकेट काउंसिल इस पर फैसला इस महिने के अंत तक ले सकता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शायद पाकिस्तान इस आयोजन का हिस्सा बनने से इनकार कर दे.
एशिया कप 2023 की मेजबानी अब श्रीलंका कर सकता है. पाकिस्तान के हाथ से इसकी मेजबानी जा सकती है. एशियन क्रिकेट परिषद (एसीसी) टूर्नामेंट को पाकिस्तान से हटाकर श्रीलंका में शिफ्ट करने के लिए लगभग तैयार है. विवाद पिछले ही साल शुरू हुआ था जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारतीय टीम, पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर में दावा किया गया है कि एशिया कप के आयोजन स्थल पर अंतिम निर्णय इस महीने के अंत तक श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मेजबानी के कदम का समर्थन करने की उम्मीद है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्टान की टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनती है या नहीं. कई रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि वह मेजबानी गंवाने के बाद इस टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकता है.
Also Read: Asia Cup 2023: नेपाल ने रचा इतिहास, UAE को हराकर एशिया कप में मारी एंट्री, भारत-पाकिस्तान को देगी टक्कर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टूर्नामेंट की मेजबानी ने अब भी दिलचस्पी दिखा रहा है. पीसीबी ने एशिया कप की मेजबानी के लिए एक हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया था, जहां भारत के मैचों की मेजबानी दुबई में की जा सकती है. दूसरी ओर, बीसीसीआई ने सरकार से मंजूरी का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार किया था. इसके बाद बीसीसीआई को एसीसी के अन्य सदस्य देशों से समर्थन मिल रहा है.
इसके अलावा, सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में गर्मी चरम होने के कारण, अन्य बोर्डों को 50 ओवर के विश्व कप से एक महीने पहले खाड़ी क्षेत्र में खेलने पर एतराज था. समझा जाता है कि हाल ही में एसीसी सदस्यों की एक अनौपचारिक बैठक के दौरान ओमान ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की थी, लेकिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका को एक आदर्श स्थान माना गया है.
सितंबर महीने में एशिया कप के 2018 संस्करण की मेजबानी दुबई ने की थी. खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण थीं. यह वह टूर्नामेंट था जब हार्दिक पंड्या पीठ की चोट के कारण बाहर हो गये थे और विश्व कप अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू होने वाला था. इस वजह से संयुक्त अरब अमीरात को इस बार भी एक आदर्श जगह नहीं माना जा रहा है. इसी जगह बीसीसीआई ने सितंबर (2020) में आईपीएल की मेजबानी की थी, लेकिन गर्मियों की वजह से खिलाड़ियों के प्रबंधन में काफी मुश्किलें आयी थीं.
अगर एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में होता है तो उम्मीद की जा रही है पाकिस्तान खुद को इस टूर्नामेंट से बाहर रखे. यदि श्रीलंका इस कार्यक्रम की मेजबानी करता है तो दांबुला और पल्लेकेले आयोजन स्थल हो सकते हैं क्योंकि कोलंबो में आमतौर पर सितंबर में मानसून का मौसम देखा जाता है. यह भी देखना होगा कि आने वाले वर्ल्ड कप पर इसका क्या असर पड़ता है. पाकिस्तान अगर इस टूर्नामेंट को छोड़ देता है तो यह विश्व कप में भी उनकी भागीदारी पर सवालिया निशान लगा देगा. वर्ल्ड कप की मेजबानी अक्टूबर-नवंबर में भारत करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










