चोट से हलकान हुए अफगान, Champions Trophy से पहले घायल हुआ स्टार गेंदबाज टीम से बाहर, IPL में मुंबई इंडियंस को भी लगा झटका
AM Ghazanfar Ruled out of Afghan Team for Champions Trophy.
Champions Trophy: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी फाइनल टीम की घोषणा कर दी है. उसकी टीम से स्टार स्पिनर गजनफर चोट के कारण बाहर हो गए हैं.
Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है. युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. एल4 वर्टिब्रा में चोट लगने के चलते उन्हें लगभग चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहना होगा. इससे न सिर्फ अफगानिस्तान की टीम को नुकसान हुआ है, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए भी यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, जिन्होंने उन्हें 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा था.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान में होनी है, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी. सभी स्क्वॉड की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, और आईसीसी ने 12 फरवरी तक बिना मंजूरी बदलाव की अनुमति दी थी. इसी दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अल्लाह गजनफर की जगह नांग्याल खरोती को टीम में शामिल करने का फैसला किया. खरोती, जो पहले रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में थे, अब मुख्य टीम का हिस्सा बन गए हैं.
गजनफर की चोट और उनके बाहर होने की पुष्टि
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि अल्लाह गजनफर को जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लगी थी, जिससे उनके एल4 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर हो गया. इससे उबरने में उन्हें कम से कम चार महीने का समय लगेगा. साथ ही, बोर्ड ने यह भी जानकारी दी कि स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान पूरी तरह फिट होने के बाद ही वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे.
टीम ने एक बयान में पुष्टि करते हुए कहा, “अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज एएम गजनफर को एल4 वर्टिब्रा, विशेष रूप से बाएं पैर इंटरआर्टिकुलरिस में फ्रैक्चर के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है. उन्हें अफगानिस्तान के हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लगी थी और वह क।म से कम चार महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे तथा इस दौरान उनका इलाज जारी रहेगा. नांग्याल खारोटी, जो रिजर्व पूल का हिस्सा थे, को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुख्य टीम में पदोन्नत किया गया है. इसके अलावा, मुजीब उर रहमान भी पूरी तरह से ठीक होने तक एकदिवसीय मैच नहीं खेल पाएंगे.”
नांग्याल खरोती का रिकॉर्ड
20 वर्षीय नांग्याल खरोती एक स्पिन ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के लिए 7 वनडे और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 11 विकेट लेने के अलावा 41 रन बनाए हैं, जबकि टी20 में उनके नाम 5 विकेट और 7 रन दर्ज हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान ग्रुप-बी में शामिल है और 21 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगा.
फिट थे जसप्रीत बुमराह, फिर Champions Trophy टीम से क्यों हुए बाहर? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
गजनफर का IPL में अब तक का सफर
अल्लाह गजनफर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे, जहां उन्हें मुजीब उर रहमान के स्थान पर शामिल किया गया था. हालांकि, वह उस सीजन में कोई भी मैच नहीं खेल पाए. पिछले साल इमर्जिंग टीम्स टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था. गजनफर की चोट के कारण अब मुंबई इंडियंस को भी नुकसान उठाना पड़ेगा.
अब अफगानिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत बिना गजनफर के करनी होगी, लेकिन नांग्याल खरोती के रूप में टीम को एक अनुभवी विकल्प मिल गया है. अफगानिस्तान अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 फरवरी को करेगा, इसके बाद ग्रुप बी में उसे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेलना है.
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खारोटे, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान.
रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी
अफगानिस्तान के ग्रुप चरण के मैच
21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची
26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड ‘नॉट अवेलेबल’, जानें अब किन गेंदबाजों के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
‘हम जीत गए, आप हार गए’, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने स्टेडियम पूरा होने पर किसको मारा तंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









