Duleep Trophy 2026-27: वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाते ही वायरल हुआ हर्षा भोगले का पोस्ट, जानिए क्यों हो रही है इतनी चर्चा

Updated:
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले हर्षा भोगले (एक्स)

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले हर्षा भोगले (एक्स)

Harsha Bhogle on Vaibhav Suryavanshi vice captaincy: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है. दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने युवा खिलाड़ी के सीमित रेड-बॉल अनुभव पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Harsha Bhogle on Vaibhav Suryavanshi vice captaincy: ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 घरेलू सीजन के लिए टीम का ऐलान करते हुए एक ऐसा फैसला लिया, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चा छेड़ दी है. टीम में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन टीम में सूर्यवंशी को इतनी कम उम्र में नेतृत्व की भूमिका मिलने से कई क्रिकेट प्रशंसक और एक्सपर्ट्स हैरान हैं. जहां कई लोगों ने इसे युवा प्रतिभा पर भरोसा जताने वाला साहसी फैसला बताया, वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि क्या रेड-बॉल क्रिकेट में सीमित अनुभव रखने वाले खिलाड़ी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना जल्दबाजी नहीं है.

हर्षा भोगले ने उठाए नेतृत्व की भूमिका पर सवाल

भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. भोगले ने लिखा,

"मुझे समझ नहीं आ रहा कि सीनियर रेड-बॉल टीम का उप-कप्तान सूर्यवंशी को बनाने के पीछे क्या सोच है. उन्होंने 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं. उनका टैलेंट शानदार है, लेकिन सीखने की एक प्रक्रिया होती है और रेड-बॉल क्रिकेट में वे अभी उस प्रक्रिया के शुरुआती दौर में हैं." उन्होंने युवा खिलाड़ी की प्रतिभा पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन यह जरूर कहा कि लंबे प्रारूप में अनुभव और परिस्थितियों को समझने का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है.

कम उम्र में तेजी से बढ़ा वैभव का करियर

वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. आईपीएल और अन्य व्हाइट-बॉल प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन ने उन्हें सुर्खियों में पहुंचाया है. आक्रामक बल्लेबाजी शैली और बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में गिना जा रहा है. हालांकि, रेड-बॉल क्रिकेट में उनका अनुभव अभी सीमित है. उन्होंने अब तक आठ फर्स्ट-क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन रहा है. लंबे फॉर्मेट में अपनी तकनीक और धैर्य को परखने के लिए दलीप ट्रॉफी उनके लिए अहम मंच साबित हो सकती है.

अभिमन्यु ईश्वरन के साथ संभाल सकते हैं पारी की शुरुआत

माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के लिए अनुभवी बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. ईश्वरन लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और युवा सूर्यवंशी को उनके अनुभव का फायदा मिल सकता है. रेड-बॉल क्रिकेट में सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहना और बदलती परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करना होगी.

शमी और मुकेश कुमार से मजबूत होगी गेंदबाजी

ईस्ट जोन की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को भी जगह मिली है. इन दोनों अनुभवी गेंदबाजों के आने से टीम की गेंदबाजी बहुत मजबूत हो गई है. इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी दोनों हैं. ईस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी में अच्छा और संतुलित खेल दिखाने की पूरी कोशिश करेगी. सूर्यवंशी के लिए यह टूर्नामेंट सिर्फ रन बनाने का ही नहीं, बल्कि अपनी कप्तानी साबित करने का भी एक बड़ा मौका होगा.

ईस्ट जोन टीम के खिलाड़ी

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, शुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास.

इसे भी पढ़े- अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर रोहित शर्मा का भावुक मैसेज, आखिर क्यों कही ये खास बात?


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola