‘दादा’ सौरव गांगुली के साथ बेटी सना का फोटो वायरल
Updated at : 26 May 2017 2:22 PM (IST)
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बेटी सना के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. सना गांगुली 16 साल की हैं और उन्होंने एक ज्वेलरी के विज्ञापन के लिए अपने पापा सौरव गांगुली के साथ फोटो शूट कराया है. इस फोटो को सौरव की पत्नी डोना गांगुली ने अपने […]
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बेटी सना के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. सना गांगुली 16 साल की हैं और उन्होंने एक ज्वेलरी के विज्ञापन के लिए अपने पापा सौरव गांगुली के साथ फोटो शूट कराया है. इस फोटो को सौरव की पत्नी डोना गांगुली ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. डोना ने बताया है कि सना अपने पिता के साथ फोटोशूट को लेकर बहुत उत्साहित थी और उसने इसे काफी इंज्वाय भी किया.
गौरतलब है कि सौरव गांगुली सेनको ज्वेलरी के ब्रांड एंबेसेडर हैं. इस बार उन्होंने अपनी बेटी सना के साथ फोटोशूट करवाया है. इस फोटोशूट में सना ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहीं हैं और उन्होंने साड़ी पहन रखा है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों सौरव गांगुली ने भी अपने फेसबुक पेज पर पत्नी और सना के साथ फोटो शेयर किया. वे सब लंदन में थे और फैमिली टाइम को इंज्वॉय कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




