कुंबले टीम इंडिया के कोच रहेंगे या नहीं चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद फैसला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले के नये अनुबंध पर इंग्लैंड में होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद चर्चा की जाएगी. कुंबले को पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे से पहले रवि शास्त्री (टीम निदेशक) की जगह मुख्य कोच बनाया गया. उन्हें तब जून 2017 के आखिर तक एक साल का अनुबंध दिया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले के नये अनुबंध पर इंग्लैंड में होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद चर्चा की जाएगी. कुंबले को पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे से पहले रवि शास्त्री (टीम निदेशक) की जगह मुख्य कोच बनाया गया. उन्हें तब जून 2017 के आखिर तक एक साल का अनुबंध दिया गया था.
बीसीसीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, अनिल कुंबले का मुख्य कोच के रुप में अनुबंध भारत के चैंपियन्स ट्रॉफी अभियान की समाप्ति के साथ ही समाप्त हो जाएगा. इसकी पूरी संभावना है कि उसका नवीनीकरण किया जाएगा लेकिन इस पर फैसला टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद आम सभा की बैठक में किया जाएगा. ”
बीसीसीआइ के लिए विलेन बने शशांक मनोहर को आइपीएल फाइनल का न्योता
बल्लेबाजी कोच संजय बांगड और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर को भी चैंपियन्स ट्रॉफी तक टीम के साथ बनाये रखा गया है. यह भी पता चला है कि कुंबले की नियुक्ति से संबंधित किसी भी फैसले को प्रशासकों की समिति (सीओए) की मंजूरी की जरुरत पड़ेगी. सूत्र ने कहा, ‘‘जब तक बीसीसीआई कामकाज के लिये सीओए है तब तक हर मसले पर उनकी मंजूरी की जरुरत पड़ेगी. अनिल कुंबले को लेकर जो भी फैसला किया जाएगा उसे सीओए से मंजूरी लेनी होगी. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










