मनोज तिवारी ने स्टोक्स की पारी को त्रिपाठी की पारी से बेहतर बताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2017 5:10 PM
कोलकाता : राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने राहुल त्रिपाठी के 93 रन को बेहतरीन करार दिया लेकिन कहा कि वह गुजरात लायंस के खिलाफ बेन स्टोक्स के शतक को बेहतर कहेंगे क्योंकि वह प्रतिकूल हालात में खेली गयी थी. तिवारी ने कल केकेआर पर मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ […]
कोलकाता : राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने राहुल त्रिपाठी के 93 रन को बेहतरीन करार दिया लेकिन कहा कि वह गुजरात लायंस के खिलाफ बेन स्टोक्स के शतक को बेहतर कहेंगे क्योंकि वह प्रतिकूल हालात में खेली गयी थी. तिवारी ने कल केकेआर पर मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ मैं बेन स्टोक्स की पारी को त्रिपाठी की पारी से बेहतर कहूंगा.
उस समय हम तीन विकेट 10 रन पर गंवा चुके थे लेकिन उसके बाद वह अकेले दम पर मैच जिता ले गये. वह सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है.” उन्होंने त्रिपाठी की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया. पिछले घरेलू सत्र में उसने बंगाल के खिलाफ शतक बनाया था. मुझे पता था कि वह वापसी करेगा. वह शानदार फार्म में है और मुझे खुशी है कि उसने आईपीएल में यह लय कायम रखी.” बंगाल के कप्तान का मानना है कि अब वे दिन गए जब युवा खिलाडी विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ नर्वस हो जाते थे.
उन्होंने कहा ,‘‘ आईपीएल के शुरुआती दिनों में युवा खिलाड़ी नर्वस हो जाते थे लेकिन अब वे काफी परिपक्व हो चुके हैं. वे खचाखच भरे स्टेडियमों से घबराते नहीं है. फोकस मैदान पर रहता है. ऐसा नहीं लगा कि राहुल का फोकस 22 गज के बाहर था. उसके प्रशंसकों की संख्या में अब इजाफा होगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










