आईपीएल 10 में पहली बार दिखा 14.5 करोड़ का दम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2017 8:43 AM
नयी दिल्ली : आईपीएल 10 में कल पहली बार 14 करोड़ 50 लाख का दम दिखने को मिला. दरअसल आईपीएल 10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कल के मैच में तूफानी पारी खेली. उन्होंने महज 63 गेंद में सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाये और अपनी टीम […]
नयी दिल्ली : आईपीएल 10 में कल पहली बार 14 करोड़ 50 लाख का दम दिखने को मिला. दरअसल आईपीएल 10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कल के मैच में तूफानी पारी खेली. उन्होंने महज 63 गेंद में सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाये और अपनी टीम पुणे को शानदार जीत दिलायी.
गौरतलब हो कि इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को आईपीएल 10 में सबसे अधिक 14 करोड़ 50 लाख में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की टीम ने खरीदा था. आईपीएल के इस सत्र में कल पहली बार बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेली, लेकिन कल से पहले तक बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. कल से पहले खेले गये 9 मैचों में बेन स्टोक्स ने एक अर्धशतक के साथ कुल 127 रन बनाये थे. हालांकि उन्होंने गेंदबाजी में अपना जलवा जरूर दिखाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










