ePaper

बल्ले और गेंद के बेजोड़ प्रदर्शन से मिली जीत : वार्नर

Updated at : 20 Apr 2017 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
बल्ले और गेंद के बेजोड़ प्रदर्शन से मिली जीत : वार्नर

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में जीत का श्रेय अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को दिया और इसे बेजोड़ प्रदर्शन करार बताया. सनराइजर्स ने केन विलियमसन ( 89 ) और शिखर धवन ( 70 ) के अर्धशतकों से चार विकेट पर 191 रन बनाये और […]

विज्ञापन

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में जीत का श्रेय अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को दिया और इसे बेजोड़ प्रदर्शन करार बताया. सनराइजर्स ने केन विलियमसन ( 89 ) और शिखर धवन ( 70 ) के अर्धशतकों से चार विकेट पर 191 रन बनाये और बाद में दिल्ली को पांच विकेट पर 176 रन ही बनाने दिये.

वार्नर ने बाद में कहा, ‘‘यह खिलाडियों का बेजोड़ प्रदर्शन था. केन का यह इस आईपीएल का पहला मैच था तथा उन्होंने और शिखर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करके गेंदबाजों के लिए अच्छा मंच तैयार किया. बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया. ‘ डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने कहा कि उनकी टीम ने कुछ रन अधिक दिये और 180 का लक्ष्य आदर्श होता. जहीर ने कहा, ‘‘क्रिकेट का एक और शानदार मैच लेकिन दुर्भाग्य से हम जीत दर्ज नहीं कर पाये.

180 रन का लक्ष्य आदर्श होता लेकिन मेरा आखिरी ओवर ( जिसमें 17 रन बने ) अच्छा नहीं रहा. भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की। उसने जिस लेंथ और लय से गेंदबाजी से उससे सनराइजर्स को लक्ष्य का बचाव करने में मदद मिली. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि 190 रन के लक्ष्य पर भी हमारे पास मौका था लेकिन ओवरआल हमारी टीम का मनोबल उंचा है.

हम कम अंतर से हारे. ‘ विलियमसन को मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर खडा करना महत्वपूर्ण था. लंबी साझेदारी बनना काफी अहम था. हमारे क्षेत्ररक्षण में सुधार हुआ है जिस पर कि हम ध्यान दे रहे थे. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola