ePaper

क्रिकेटरों की दाढ़ी पर ऋषि कपूर की चुटकी, बोले, दाढ़ी बढ़ाने से नहीं अपनी प्रतिभा से यहां तक पहुंचे हैं विराट

Updated at : 17 Apr 2017 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेटरों की दाढ़ी पर ऋषि कपूर की चुटकी, बोले, दाढ़ी बढ़ाने से नहीं अपनी प्रतिभा से यहां तक पहुंचे हैं विराट

मुंबई : इस समय आईपीएल की चर्चा हर ओर हो रही है. इस फटाफट क्रिकेट के दिवाने सभी हैं. बॉलीवुड का क्रिकेट के साथ पुराना रिश्‍ता है, खास कर आईपीएल से. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर भी आईपीएल का खुब आनंद उठाते हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी देने से पीछे नहीं हटते हैं. ऋषि […]

विज्ञापन

मुंबई : इस समय आईपीएल की चर्चा हर ओर हो रही है. इस फटाफट क्रिकेट के दिवाने सभी हैं. बॉलीवुड का क्रिकेट के साथ पुराना रिश्‍ता है, खास कर आईपीएल से. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर भी आईपीएल का खुब आनंद उठाते हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी देने से पीछे नहीं हटते हैं.

ऋषि कपूर अपनी बेवाक टिप्‍पणी के लिए भी जाने जाते हैं. उन्‍होंने इसबार क्रिकेटरों की बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए लिखा, विराट कोहली अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी के कारण यहां तक नहीं पहुंचे हैं. बल्कि अपनी प्रतिभा के दम पर यहां पर पहुंचे हैं.

ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, आईपीएल में ज्‍यादातर क्रिकेटरों ने इन दिनों विराट कोहली की तरह दाढ़ी बढ़ा रखी है. उनकी प्रतिभा ने उन्‍हें वहां पहुंचाया है जहां आज हैं. न की चेहरे के विकास ने. उन्‍होंने आगे नसिहत देते हुए लिखा, जिलेट के बारे में सोचो.
ऋषि कपूर के इस ट्वीट को लगभग तीन हजार लोगों ने लाइक किया है और 372 लोगों ने री-ट्वीट किया है. बॉलीवुड के इस मशहूर कलाकार के ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों को उनकी बात हजम नहीं हुई तो कुछ लोगों ने उनकी बात पर मजा लिया. कुछ लोग ऋषि कपूर की खिचाई भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola