ePaper

गुस्से में हैं गंभीर और सेहवाग, बोले : कोई जवान पर हाथ उठाये, तो 100 जिहादियों की लाश बिछा दें

Updated at : 13 Apr 2017 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
गुस्से में हैं गंभीर और सेहवाग, बोले : कोई जवान पर हाथ उठाये, तो 100 जिहादियों की लाश बिछा दें

नयी दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने सीमा पर तैनात भारतीय जवानों से बदतमीजी करनेवालों को सबक सिखाने की जरूरत बतायी है. गंभीर ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘यदि कोई हमारे जवान को एक थप्पड़ मारता है, तो बदले में कम से कम 100 जिहादियों की लाशें गिरा देनी चाहिए. इस क्रिकेटर ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने सीमा पर तैनात भारतीय जवानों से बदतमीजी करनेवालों को सबक सिखाने की जरूरत बतायी है. गंभीर ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘यदि कोई हमारे जवान को एक थप्पड़ मारता है, तो बदले में कम से कम 100 जिहादियों की लाशें गिरा देनी चाहिए. इस क्रिकेटर ने देश में ‘आजादी’ की मांग करनेवालों से कहा कि ऐसे लोगों को ‘इसी वक्त देश छोड़ देना चाहिए.’ कश्मीर हमारा है.’

गंभीर को उस वक्त गुस्सा आ गया, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो देखी, जिसमें कश्मीरी युवा अर्द्धसैनिक बल के एक जवान से दुर्व्यवहार कर रहे हैं. कश्मीरी युवक चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ के जवान को लात मार रहे हैं, लेकिन जवान ने कोईप्रतिक्रियानहीं की.
गंभीर के इस ट्वीट पर सेहवाग ने लिखा, ‘यह नाकाबिल-ए-बरदाश्त है. हमारे जवानों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए. यह बदतमीजी की हद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola