बांग्लादेश के कप्तान मुर्तजा ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कहा

कोलंबो : बांग्लादेश के सीमित ओवरों के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान टीम के खिलाफ पहले मैच से पूर्व मुर्तजा ने यह घोषणा की. मुर्तजा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर […]
कोलंबो : बांग्लादेश के सीमित ओवरों के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान टीम के खिलाफ पहले मैच से पूर्व मुर्तजा ने यह घोषणा की.
मुर्तजा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 10 साल से अधिक समय तक बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है.” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह टीम संतुलित है और कुछ प्रतिभावान खिलाड़ी है. मेरे लिए यह टी20 प्रारुप में अलविदा कहने का सही समय है जिससे कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










