भारत-पाकिस्तान क्रिकेट श्रृंखला की संभावना पर हंसे जावेद मियादाद

कराची : पाकिस्तान के पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने पीसीबी से कहा कि वह ऐसी कोई उम्मीद नहीं रखे कि बीसीसीआई निकट भविष्य में उनके देश के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला का कार्यक्रम बनाएगा. भारत में रिपोर्टों में कहा गया है कि बीसीसीआई ने भारतीय विदेश मंत्रालय को पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में मैच खेलने के […]
कराची : पाकिस्तान के पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने पीसीबी से कहा कि वह ऐसी कोई उम्मीद नहीं रखे कि बीसीसीआई निकट भविष्य में उनके देश के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला का कार्यक्रम बनाएगा. भारत में रिपोर्टों में कहा गया है कि बीसीसीआई ने भारतीय विदेश मंत्रालय को पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में मैच खेलने के लिये मंजूरी देने के लिये लिखा है, इस पर जावेद मियादाद जोर से हंस पड़े.
मियादाद ने कहा, ‘‘वे हमेशा की तरह केवल हमारे साथ खेलना चाहते हैं. उनकी द्विपक्षीय श्रृंखला में खेलने में सबसे कम दिलचस्पी है. ” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में भारत से द्विपक्षीय श्रृंखला बहाल करने की सभी तरह की कोशिशें की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. मियादाद ने कहा, ‘‘उन्होंने हमेशा कोई न कोई बहाना बनाया. यह नया शगूफा शायद उन्होंने इसलिये छोड़ा होगा ताकि पाकिस्तानी अधिकारियों को भारत के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला का मसला अगले महीने आईसीसी बैठक में नहीं उठाने के लिये मना सकें. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




