स्मिथ ने टीम इंडिया को बीयर की पेशकश की तो रहाणे ने कहा, अगले सप्ताह मिलते हैं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धर्मशाला : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भारत आईपीएल के अपने साथी अंजिक्य रहाणे और भारतीय टीम के अन्य खिलाडियों से मिलने पहुंचे और उन्होंने उन्हें बीयर की पेशकश की. दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में काफी कडवाहट भी भरी रही. भारत ने इसे 2-1 से जीता. स्मिथ ने अपनी भावनाओं […]
विज्ञापन
धर्मशाला : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भारत आईपीएल के अपने साथी अंजिक्य रहाणे और भारतीय टीम के अन्य खिलाडियों से मिलने पहुंचे और उन्होंने उन्हें बीयर की पेशकश की. दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में काफी कडवाहट भी भरी रही.
भारत ने इसे 2-1 से जीता. स्मिथ ने अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख पाने के लिये माफी भी मांगी और मैच के बाद उन्होंने भारत के कार्यवाहक कप्तान रहाणे से संक्षिप्त बातचीत भी की. राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान स्मिथ ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, ‘‘मैंने (रहाणे से) कहा कि अगले सप्ताह मिलते हैं. वह आईपीएल की मेरी टीम में है.”
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उससे कहा कि क्या हम श्रृंखला के आखिर में उनके साथ ड्रिंक करने के लिये आ जाएं. उसने कहा वह उनसे बात करेगा. अंजिक्य के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं. वह मेरी आईपीएल टीम में है और अगले सप्ताह मैं उसके साथ रहूंगा. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










