गंभीर बोले, आईपीएल का दबाव कुलदीप को बेहतर क्रिकेटर बनाएगा

धर्मशाला : चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की जिससे इस विचार को बल मिला है कि युवा खिलाडियों को आईपीएल से दूर रखा जाना चाहिए लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का मानना है कि टी20 से वह बेहतर क्रिकेटर ही बनेगा. गंभीर एक सप्ताह बाद […]
धर्मशाला : चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की जिससे इस विचार को बल मिला है कि युवा खिलाडियों को आईपीएल से दूर रखा जाना चाहिए लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का मानना है कि टी20 से वह बेहतर क्रिकेटर ही बनेगा.
गंभीर एक सप्ताह बाद ही शुरू होने वाले आईपीएल में कुलदीप के कप्तान होंगे और उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश का यह स्पिनर बढ़े आत्मविश्वास के साथ आईपीएल में उतरेगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसके (कुलदीप) लिये बहुत खुश हूं और उसे तीनों प्रारुपों में खेलते हुए देखना चाहता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि धर्मशाला टेस्ट मैच में उसके प्रदर्शन से उसे लय मिलेगी जो वह आईपीएल के इस सत्र में हासिल करेगा. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










