भारत क्रिकेट टीम के 33वें टेस्ट कप्तान बने रहाणे

धर्मशाला : विराट कोहली के चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर होने के कारण अंजिक्य रहाणे को टीम की अगुवाई करने का मौका मिला और इस तरह से वह भारत के 33वें टेस्ट कप्तान बन गये. रांची टेस्ट मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए कोहली के कंधे पर […]
धर्मशाला : विराट कोहली के चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर होने के कारण अंजिक्य रहाणे को टीम की अगुवाई करने का मौका मिला और इस तरह से वह भारत के 33वें टेस्ट कप्तान बन गये. रांची टेस्ट मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए कोहली के कंधे पर चोट लग यी थी. बायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को उनकी जगह पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया गया है.
कोहली लगातार 54 टेस्ट मैच खेलने के बाद किसी टेस्ट मैच में नहीं खेल पा रहे हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 2011 में टेस्ट टीम में वापसी करने के बाद लगातार 54 मैच खेले. रहाणे मुंबई के नौवें खिलाडी हैं जो भारतीय टीम के कप्तान बने हैं. उनसे पहले मुंबई के खिलाडियों में पाली उमरीगर, नारी कांट्रैक्टर, जीएस रामचंद, अजित वाडेकर, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री और सचिन तेंदुलकर यह भूमिका निभा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




