गिलक्रिस्ट को भय, भारत और ऑस्ट्रेलिया मौजूदा विवाद कहीं ‘मंकीगेट'' प्रकरण में तब्दील न हो जाए

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेजोड नेतृत्वकर्ता करार देते हुए कहा कि धोखाधड़ी संबंधी विवाद (चीटगेट कांड) 2008 के बहुचर्चित ‘मंकीगेट’ प्रकरण में तब्दील हो उससे पहले दोनों देशों को समय रहते हुए इसे समाप्त कर देना चाहिए. कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला में अभी […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेजोड नेतृत्वकर्ता करार देते हुए कहा कि धोखाधड़ी संबंधी विवाद (चीटगेट कांड) 2008 के बहुचर्चित ‘मंकीगेट’ प्रकरण में तब्दील हो उससे पहले दोनों देशों को समय रहते हुए इसे समाप्त कर देना चाहिए.
कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं लेकिन गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय कप्तान धर्मशाला में शनिवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं. गिलक्रिस्ट ने कल रात यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘कोहली बेहतरीन नेतृत्वकर्ता है. वह अपनी टीम और अपने देश को साथ में लेकर चलता है. मुझे डर है कि विराट कोहली (धर्मशाला) में बड़ा स्कोर बना सकता है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




