New Tata Punch EV vs Nexon EV: कीमत, रेंज और चार्जिंग में कौन है आगे? देखें कंपैरिजन
Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Feb 2026 2:07 PM
New Tata Punch EV vs Nexon EV
New Tata Punch EV vs Nexon EV: Punch EV कम बजट में इलेक्ट्रिक SUV तलाश रहे खरीदारों को टार्गेट करती है, जबकि Nexon EV बड़ी बॉडी और ज्यादा रेंज के साथ आती है. शहर के अंदर रोजाना इस्तेमाल और लंबी दूरी की जरूरतों के हिसाब से दोनों मॉडल अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतें पूरी करते हैं.
हाल ही में Tata Motors ने अपनी Tata Punch EV को अपडेट किया है. ब्रांड की लाइनअप में यह एक किफायती इलेक्ट्रिक ऑप्शन बनकर सामने आती है, खासकर Nexon EV के साथ. हालांकि दोनों के बीच करीब 2.8 लाख रुपये का फर्क है, जो भारतीय खरीदारों के लिए काफी मायने रखता है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों गाड़ियों में कुछ सामान फीचर्स देखने को मिलते हैं.
Punch EV उन शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो कम बजट में इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं. वहीं Nexon EV अब भी बड़ी कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें बड़ी बैटरी ऑप्शन और ज्यादा सर्टिफाइड रेंज मिलती है. आइए डिटेल में जानते हैं दोनों में कितना फर्क है.
Tata Punch EV vs Nexon EV: कीमत
अगर कीमत की बात करें तो नई Punch EV करीब ₹9.69 लाख से शुरू होकर ₹12.59 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसमें एक Baas (बैटरी ऐज ए सर्विस) ऑप्शन भी मिलता है. ये आपको Nexon EV में नहीं मिलेगा. इस ऑप्शन के साथ Punch EV की शुरुआती कीमत लगभग ₹6.49 लाख (एक्स-शोरूम) रह जाती है.
वहीं Nexon EV की कीमत ₹12.49 लाख से शुरू होकर ₹17.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. Punch EV का टॉप वेरिएंट लगभग उतने ही पैसे में आता है, जितने में Nexon EV का मिड वेरिएंट मिलता है.
Tata Punch EV vs Nexon EV: रेंज और बैटरी
Punch EV दो बैटरी ऑप्शन (30 kWh और 40 kWh) के साथ आती है. इसकी सर्टिफाइड रेंज करीब 468km तक बताई जाती है. वहीं Nexon EV में थोड़ी बड़ी बैटरी (30 kWh और 45 kWh) मिलती है और इसकी रेंज लगभग 489km तक जाती है.
दोनों के बीच करीब 21km का फर्क है. अगर आप ज्यादा हाईवे या इंटरसिटी ट्रैवल करते हैं, तो Nexon की बड़ी बैटरी आपको साफ तौर पर फायदा देती है. लेकिन अगर आपकी ड्राइविंग ज्यादातर शहर के अंदर ही होती है और रोज का सफर कम रहता है, तो Punch EV का छोटा बैटरी पैक भी आराम से काम चला देता है.
Tata Punch EV vs Nexon EV: चार्जिंग
चार्जिंग की बात करें तो दोनों इलेक्ट्रिक SUV फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती हैं. फास्ट चार्जर से Nexon EV को 10 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में लगभग 40 मिनट लगते हैं. वहीं नई Punch EV में बैटरी थोड़ी छोटी है, इसलिए यह लगभग उतने ही समय में या उससे थोड़ा जल्दी इसी लेवल तक चार्ज हो जाती है.
अच्छी बात यह है कि दोनों गाड़ियों में होम AC चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलता है. यानी आप वॉलबॉक्स चार्जर के जरिए इन्हें घर पर रात भर में आराम से चार्ज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पहली कार खरीदने जा रहे हैं? ये हैं 5 बेहतरीन ऑपशन्स, जो देंगे परफेक्ट बैलेंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










