पार्थिव की कप्तानी में देवधर ट्रॉफी खेलेंगे रोहित शर्मा, हरभजन सिंह

नयी दिल्ली : रोहित शर्मा और पार्थिव पटेल को देवधर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये इंडिया ब्लू और इंडिया रेड का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह भी विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के दम पर फिर से दावेदारों की सूची में शामिल हो गये हैं. महेंद्र सिंह धौनी […]
नयी दिल्ली : रोहित शर्मा और पार्थिव पटेल को देवधर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये इंडिया ब्लू और इंडिया रेड का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह भी विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के दम पर फिर से दावेदारों की सूची में शामिल हो गये हैं.
महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह को विश्राम दिया गया है जबकि सुरेश रैना को 28 खिलाडियों की सूची में जगह नहीं मिली है. इससे 50 ओवरों के प्रारुप में उनके भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है. टूर्नामेंट की तीसरी टीम विजय हजारे चैंपियन तमिलनाडु होगी. पार्थिव रेड टीम के कप्तान और विकेटकीपर होंगे जबकि ब्लू टीम की विकेटकीपिंग रिषभ पंत और तमिलनाडु की दिनेश कार्तिक करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










