रांची टेस्ट देखने स्टेडियम पहुंचे ‘कैप्टन कूल’ धौनी

Updated at : 20 Mar 2017 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
रांची टेस्ट देखने स्टेडियम पहुंचे ‘कैप्टन कूल’ धौनी

रांची : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच ड्रा होने की तरफ बढ़ रहा है. इस बीच मैच में रोमांच तब बढ़ा जब मैच देखने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी स्टेडियम पहुंचे. धौनी के स्टेडियम पहुंचते ही लोग धौनी-धौनी का नारा लगाने लगे. धौनी ने भी अपने प्रशंसकों […]

विज्ञापन

रांची : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच ड्रा होने की तरफ बढ़ रहा है. इस बीच मैच में रोमांच तब बढ़ा जब मैच देखने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी स्टेडियम पहुंचे. धौनी के स्टेडियम पहुंचते ही लोग धौनी-धौनी का नारा लगाने लगे.

धौनी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर सबका स्वागत किया. अभी डेढ़ घंटे से ज्यादा का खेल शेष है लेकिन भारत आस्ट्रेलिया को आलआउट नहीं कर पाया. आस्ट्रेलिया ने भारत पर बढ़त बना ली है.
रांची में पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है. लेकिन धौनी इस मैच को देखने अंतिम दिन पहुंचें, क्योंकि वे विजय हजारे ट्राफी खेल रहे थे. सेमीफाइनल में झारखंड की टीम हार गयी, जिसके बाद धौनी कल अपने घर वापस लौटे. आज वे मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola