बाल-बाल बचे धौनी, होटल में लगी आग, सेमीफाइनल एक दिन के लिए टला, मैच आज

नयी दिल्ली : कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित झारखंड क्रिकेट टीम के अन्य सदस्य उस समय बाल-बाल बच गए जब यहां द्वारका में वे जिस पांच सितारा होटल में रुके थे उसके परिसर में आग लग गई. इस घटना के बाद बंगाल के खिलाफ टीम का विजय हजारे ट्राफी सेमीफाइनल स्थगित कर दिया गया. धौनी […]
नयी दिल्ली : कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित झारखंड क्रिकेट टीम के अन्य सदस्य उस समय बाल-बाल बच गए जब यहां द्वारका में वे जिस पांच सितारा होटल में रुके थे उसके परिसर में आग लग गई. इस घटना के बाद बंगाल के खिलाफ टीम का विजय हजारे ट्राफी सेमीफाइनल स्थगित कर दिया गया.
धौनी और टीम के उनके साथी आईटीसी वेलकम होटल में नाश्ता कर रहे थे जब आपात स्थिति में उन्हें बाहर निकाला गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल में लगभग 540 अतिथि थे. झारखंड के कोच राजीव कुमार ने कहा, ‘‘हां, यह डरावना था क्योंकि सुबह तड़के आग लगी. हमें होटल से बाहर निकाला गया और मैदान में लाया गया. भाग्य से मुख्य क्रिकेट किटें पालम मैदान पर रखी थी इसलिए वे सुरक्षित हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




