ePaper

वर्ल्‍ड कप जीतने वाली ब्‍लाइंड क्रिकेट टीम के एक-एक खिलाड़ी को मिलेगा पांच लाख रुपये

Updated at : 22 Feb 2017 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्‍ड कप जीतने वाली ब्‍लाइंड क्रिकेट टीम के एक-एक खिलाड़ी को मिलेगा पांच लाख रुपये

नयी दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने आज बताया कि मंत्रालय ने दृष्टिबाधित विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच . पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है. खेल मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पहले ही साफ कर दिया था कि खिलाडियों को जिस तरह की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने आज बताया कि मंत्रालय ने दृष्टिबाधित विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच . पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है.

खेल मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पहले ही साफ कर दिया था कि खिलाडियों को जिस तरह की पुरस्कार राशि पहले मिलती थी, वैसी अब भी मिलेगी. हमने टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है. ”

इससे पहले गोयल ने टीम के सदस्यों को अपने आवास पर सम्मानित किया था और उस समय पूरी टीम को दस लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी. टीम ने इस पर विरोध जताया था जिसके बाद मंत्रालय को अपना फैसला बदलना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola