स्मिथ, धौनी के साथ ड्रेसिंग रुम साझा करने को लेकर स्टोक्स रोमांचित

लंदन : इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स इस लुभावने टी20 टूर्नामेंट में पहली बार खेलते हुए स्टीवन स्मिथ और महेंद्र सिंह धौनी के साथ ड्रेसिंग रुम साझा करने को लेकर रोमांचित हैं. स्टोक्स को कल राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14 करोड़ 50 लाख रुपये […]
लंदन : इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स इस लुभावने टी20 टूर्नामेंट में पहली बार खेलते हुए स्टीवन स्मिथ और महेंद्र सिंह धौनी के साथ ड्रेसिंग रुम साझा करने को लेकर रोमांचित हैं. स्टोक्स को कल राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा.
स्टोक्स ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर चैट के दौरान कहा, ‘‘मैं एमएस धौनी और स्टीवन स्मिथ के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हूं. इन दोनों के साथ ड्रेसिंग रुम साझा करना बेहतरीन होगा. धौनी दुनिया के सबसे बड़े खिलाडियों में से एक हैं और स्मिथ भी सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं. स्मिथ के खिलाफ खेलते हुए कुछ मौकों पर माहौल गर्म हो गया था, उनके साथ खेलने को लेकर उत्सुक हूं. वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं.” इस आलराउंडर के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा और भारत दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी20 में इंग्लैंड की हार के बावजूद उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










