छेड़ने पर विराट कोहली और भी खतरनाक हो जाते हैं : वार्नर

मुंबई : ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान डेविड वार्नर ने आज संकेत दिया कि वे 23 फरवरी से शुरू होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली पर छींटाकशी नहीं करेंगे. वार्नर ने आज यहां भारत ए के खिलाफ ड्रॉ हुए अभ्यास मैच के समाप्त होने के बाद […]
मुंबई : ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान डेविड वार्नर ने आज संकेत दिया कि वे 23 फरवरी से शुरू होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली पर छींटाकशी नहीं करेंगे. वार्नर ने आज यहां भारत ए के खिलाफ ड्रॉ हुए अभ्यास मैच के समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘हमारे लिये, मैदान पर जाकर क्रिकेट खेलना अहम होगा.
विराट कोहली उन खिलाडियों में से एक हैं, जिन्हें अगर आप छेड़ते हो तो या तो यह सब उन्हें बेहतर कर देता है या फिर अगर आप उनके पीछे पड़ जाएं तो वह शायद इससे भी ज्यादा बेहतर हो जाते हैं. वह इस समय हमारे लिये विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, इसलिये हमारे लिये अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण होगा. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










