सचिन का रिकॉर्ड कोई मामूली नहीं, कोहली को करना होगा लंबा इंतजार : गांगुली

नयी दिल्ली : बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने कल शानदार दोहरा शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोहली ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार चार सीरीज में लगातार चौथा दोहरा शतक जमाने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और राहुल […]
नयी दिल्ली : बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने कल शानदार दोहरा शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोहली ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार चार सीरीज में लगातार चौथा दोहरा शतक जमाने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और राहुल द्रविड और डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. राहुल द्रविड और ब्रेडमैन ने लगातार तीन सीरीज में तीन दोहरा शतक जमाया था.
लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रेडमैन के साथ की जाने लगी है. हालांकि इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली का अलग ही विचार है. दादा विराट कोहली के बड़े प्रशंसकों में से एक हैं, लेकिन सचिन के साथ तुलना के मामले में उनका विचार है कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगा. क्योंकि सचिन तेंदुलकर एक महान बल्लेबाज थे और उन्होंने क्रिकेट में रिकॉर्ड का पहाड़ खड़ा कर दिया है जिसे तोड़ने में किसी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




